अर्चना गौतम रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' की पांच फाइनलिस्ट में से एक थीं। अर्चना गौतम भले ही 'बिग बॉस 16' जीत नहीं पाईं, लेकिन इस शो में उनका सफर बेहद यादगार रहा। अर्चना गौतम बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं। वह शो में चौथे नंबर पर बाहर हो गईं थीं। शो में अर्चना का सफर आसान नहीं रहा। इस दौरान उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया और हर मोड़ पर खुद को साबित करके दिखाया, जिसकी बतौलत आज वह 'बिग बॉस' के फिनाले के मंच पर खड़ी हैं। 'बिग बॉस' में उनकी यात्रा सबसे कठिन रही, लेकिन हर कदम पर उन्होंने अपना निडर और निर्भीक अंदाज फैंस को दिखाया। यहां तक कि वह साजिद खान, जो घर के सबसे खतरनाक खिलाड़ी समझे जाते थे, उनसे भी भीड़ गईं। आज चलिए जानते हैं कि 'बिग बॉस' में अपना जलवा बिखेरने वाली अर्चना गौतम शो के बाहर कैसी हैं और अब तक का उनका सफर कैसा रहा है।
Archana Gautam: 'मिस इंडिया बिकिनी' जीत चुकी हैं अर्चना गौतम, अब टूट गया 'बिग बॉस 16' जीतने का सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्चना ने जीते कई खिताब
अर्चना गौतम का जन्म एक सितंबर 1995 में हुआ। उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली अर्चना ने आइआइएमटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। 27 साल की अर्चना पेशे से एक एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर हैं। वह पत्रकार बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत में मॉडल बनना लिखा था। मेरठ के परतापुर निवासी अर्चना गौतम ने कुछ साल पहले मेरठ से मॉडलिंग की शुरुआत की, तब वह 'मिस यूपी' चुनी गईं। साल 2018 में उन्होंने 'मिस इंडिया बिकिनी' में हिस्सा लिया था और खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 2018 में 'मिस कॉसमॉस वर्ल्ड' में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था और 'मोस्ट टैलेंटेड 2018' का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख कर लिया।
TV Actress: शादी-प्रेग्नेंसी के बाद इन टीवी एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा, अब गुजार रही हैं ऐसी जिंदगी
बॉलीवुड में किया काम
अर्चना गौतम ने 2015 में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म से डेब्यू किया। अर्चना गौतम ने ‘हसीना पार्कर और ‘बारात कंपनी' जैसी फिल्मों में भी अभिनय का जलवा बिखेरा। वहीं, 'जंक्शन वाराणसी' में उन्होंने आइटम सॉन्ग किया। इसके अलावा अर्चना गौतम 'बुद्ध', 'कबूल है', 'अकबर बीरबल', 'साथ निभाना साथिया', 'यह है आशिकी' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया।
Neha Kakkar: कपड़ों को लेकर एक बार फिर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, यूजर्स बोले- टेलर को पैसे कम दिए थे क्या?
राजनीति में अर्चना की एंट्री
अर्चना गौतम साल 2021 में इंडियन नेशनल कांग्रेस का हिस्सा बनीं। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। वह मेरठ की हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी बनीं, लेकिन इस चुनाव में वह जीत दर्ज नहीं कर पाईं और उनकी जमानत जब्त हो गई थी।
Hardik Pandya: दोबारा शादी करेंगे नताशा-हार्दिक, वैलेंटाइन डे पर होगा शुभ विवाह
विवादों से रहा है नाता
'बिग बॉस' में भी अर्चना अक्सर किसी न किसी विवाद में फंसती रहती थीं। शो में अर्चना कई बार विवाद और झगड़ों का केंद्र बिंदु रही हैं। वैसे अर्चना का विवादों से यह नाता पुराना है। दरअसल, हस्तिनापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव पर आकर कई विवादित बयान दिए थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के लोग कहते थे कि यह लड़की कैसे दरोगा या अन्य से काम कराएगी। अर्चना ने कहा कि अब वह भी गुंडी बनेंगी, जिससे विधानसभा में रहकर लोगों के काम करा सकें। इसके अलावा उन्होंने भगवान राम पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि वह अब भगवान राम को नही मानेंगी। वह सिर्फ बम-बम बोलकर आगे बढ़ेंगी। भगवान राम को मानने के लिए भाजपा आगे है। भगवान राम तो सबके हैं, लेकिन भाजपा इन्हें सिर्फ अपना मान रही है।
Bigg Boss 16: बंद हुई शो की वोटिंग, ये हैं 'बिग बॉस 16' के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स, कौन बनेगा विनर?