टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स को कड़ी टक्कर देते हैं। कई टीवी सितारे अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज कर चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है, लेकिन इनमें से कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने के कारण अपने चमकते करियर को बीच में ही छोड़ दिया। चलिए इस खबर में जानते हैं टीवी इंडस्ट्री के उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने शादी या प्रेगनेंसी के बाद ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया।
TV Actress: शादी-प्रेग्नेंसी के बाद इन टीवी एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा, अब गुजार रही हैं ऐसी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा वकानी
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है दिशा वकानी का। कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दिशा वकानी ने इस शो में 'दया बेन' का किरदार निभाया था। जब से वह इस शो को छोड़कर गई हैं, तब से ही फैंस उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। दिशा वकानी ने साल 2017 में अपने बेटे के जन्म के बाद से ही शो को छोड़ दिया था। लगातार सोशल मीडिया पर खबरें आती हैं कि 'दया बेन' की शो में वापसी होने वाली है, लेकिन अभी तक इस पर पक्की मुहर नहीं लग पाई है।
Ananya panday: अनन्या ने बिकिनी में साझा की बोल्ड तस्वीर, ट्रोल्स बोले- कुपोषित लग रही हो
सौम्या टंडन
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है सौम्या टंडन का। टीवी अभिनेत्री सौम्या टंडन ने सीरियल 'भाभी जी घर पर है' से दर्शकों के दिल में जगह बनाई। इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। कई साल तक उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन अपने करियर के पीक पर सौम्या ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। सौम्या टंडन ने अपने बेटे के जन्म के बाद इस शो को छोड़ दिया था। इसके बाद से वह लाइमलाइट से दूर हैं।
Sangharsh 2: 'संघर्ष 2' का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, शर्टलेस खेसारी लाल यादव को देख फैंस को याद आए सलमान खान
मोहिना कुमारी
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना कुमारी ने भी अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया है। मोहिना कुमारी की शादी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश राव के साथ हुई है। शादी के बाद से ही उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया और इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
Bigg Boss 16: शालीन भनोट के सपोर्ट में उतरीं पूर्व पत्नी दलजीत कौर, सबसे अच्छा खिलाड़ी बताकर की जिताने की अपील
सौम्या सेठ
टीवी अभिनेत्री सौम्या सेठ भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। सीरियल 'नव्या...नई धड़कन' में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। सौम्या सेठ को आखिरी बार हिस्टोरिकल सीरियल 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में देखा गया था। सौम्या ने भी शादी के बाद अपने एक्टिंग करियर से मुंह मोड़ लिया। हालांकि, अब सौम्या सेठ अकेली रह रही हैं और अमेरिका में अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं।
South Celebs: एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं साउथ के ये सितारे, निभाते हैं जय-वीरू जितनी पक्की दोस्ती