फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Kundra: कार्तिक से पहले इस कलाकार ने कराया अनीस बज्मी को इंतजार, पढ़िए करण कुंद्रा का किस्मत कनेक्शन

Sat, 11 Feb 2023 05:35 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sat, 11 Feb 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
tere tshq mein ghayal actor karan kundra talked about film mubarakan with aanees bazmee
तेरे इश्क में घायल एक्टर करण कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता करण कुंद्रा नए धारावाहिक 'तेरे इश्क में घायल' में एक खास किरदार निभा रहे हैं। उनकी अभिनय में शुरुआत के पीछे बड़ी दिलचस्प कहानी है। पिता एस पी कुंद्रा की तरह वह भी बिजनेस ही करना चाह रहे थे, इसलिए पढाई भी बिजनेस मैनेजमेंट की ही की, लेकिन निर्माता एकता कपूर से फेसबुक पर हुई एक चैट ने उनकी जिंदगी बदल दी। धारावाहिक 'कितनी मोहब्बत है' में मिला काम करने का मौका ही उनका नया करियर बन गया और फिल्म 'मुबारकां' में भी उनके काम को मिली तारीफ ने उनके लिए बड़े परदे के रास्ते खोल दिए। और, इस फिल्म में भी काम उन्हें किस्मत से ही मिला। 

tere tshq mein ghayal actor karan kundra talked about film mubarakan with aanees bazmee
करण कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण कुंद्रा कहते हैं, 'एक्टिंग के बारे में तो कभी सोचा ही नहीं था। यह भी बड़ी दिलचस्प कहानी है। डैड हमेशा से यही कहा करते थे कि बिजनेस करना है तो, उसी हिसाब से पढ़ाई की। 2008 में एकता कपूर को फेसबुक पर अपना एक फोटो भेज दिया था और फेसबुक पर ही एकता कपूर का जवाब आ गया। उन्होंने पूछा, एक्टिंग करोगे? बस पहुंच गया मुंबई और तीन दिन के बाद एकता कपूर के सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' के सेट पर था।

इसे भी पढ़ें- Gehana Vasisth: यहां इकट्ठा होने जा रहीं राज कुंद्रा की पुरानी सहेलियां, सब की सब इंडियन पोर्न स्टार

tere tshq mein ghayal actor karan kundra talked about film mubarakan with aanees bazmee
करण कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण कुंद्रा कहते हैं, 'मुंबई आया और तीन के बाद मैं शूट पर था। पहली बार सेट पर आया तो यह भी नहीं पता था कि डायलॉग कैसे बोलते हैं? उस समय अनिल वी  कुमार जी मेरे शो के डायरेक्टर थे, उन्होंने मुझे सब कुछ सिखाया। उनकी अपनी एक अलग जर्नी थी। बिहार से आने के बाद वह मुंबई के रेलवे स्टेशन पर बेल्ट बेचा करते थे, उन्होंने ढाबे में काम किया। स्पॉटबॉय का काम किया फिर रमन कुमार ने अपना पर्सनल बॉय रख लिया। उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए रमन कुमार ने उनको अपना असिस्टेंट बना लिया। अपने मेहनत के बल पर वह धीरे धीरे मुख्य सहायक निर्देशक बन गए। एक दिन शॉट लेते समय एकता कपूर की निगाह उन पर पड़ी और उन्होंने सीरियल का निर्देशक बना दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
tere tshq mein ghayal actor karan kundra talked about film mubarakan with aanees bazmee
करण कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कितनी मोहब्बत है' के बाद करण कुंद्रा ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'ये कहां आ गए हम', 'प्यार तूने क्या किया', 'दिल ही तो है', ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे कई शो कर चुके करण कुंद्रा 'हॉरर स्टोरी', 'मुबारकां,'  'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' जैसी कई फिल्में भी कर चुके हैं। 'मुबारकां' से जुड़ा  एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए करण कुंद्रा कहते हैं, 'अनीस बज्मी जब 'मुबारकां'  बना रहे थे, तब उस फिल्म के लिए उन्हें एक पंजाबी लड़के के जरूरत थी। उस फिल्म की कास्टिंग मुकेश छाबड़ा कर रहे थे। मैं ऑडिशन देकर 'एमटीवी रोडीज राइजिंग' की शूटिंग के लिए चला गया। अनीस बज्मी को वही ऑडिशन पसंद आया। उनकr टीम के लोग बार बार मुझे फोन कर रहे थे कि लेकिन जहां  हम शूट कर रहे थे वहां नेटवर्क नहीं था। अनीस भाई  चाहते तो किसी और को फिल्म में ले सकते थे,लेकिन उन्होंने मेरा एक महीने तक इंतजार किया।'

विज्ञापन
tere tshq mein ghayal actor karan kundra talked about film mubarakan with aanees bazmee
करण कुंद्रा - फोटो : social media

देखा जाए तो करण कुंद्रा को 'अनीस बज्मी जब 'मुबारकां'  में बड़ी आसानी से काम मिल गया, लेकिन 'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' में काम पाने के लिए करण कुंद्रा को बहुत मेहनत करनी पड़ी।  करण कुंद्रा कहते हैं, 'अलंकृता श्रीवास्तव की एक फिल्म आई थी 'लिपस्टिक अंडर माय बुरका',  जब वह फिल्म देखी थी तभी से उनके साथ काम करने की इच्छा थी। जब उनकी फिल्म 'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' की कास्टिंग चल रही थी और मुझे पता चला, तो उस फिल्म में काम पाने के लिए मैने अपनी पूरी जान लगा दी। हालांकि, वह फिल्म औरतों पर आधारित थी। उस फिल्म के लिए मैंने कई बार ऑडिशन दिए कई बार मेरा लुक टेस्ट हुआ, मीटिंग चलती रही उसके बाद कहीं जाकर वह फिल्म मिली।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed