फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors Turned Women: महिला बन पर्दे पर छाए ये सुपरस्टार्स, नजाकत देख दर्शक भी रह गए थे हैरान

Thu, 09 Jun 2022 04:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
Ardh: Like Rajpal Yadav TV Male Actors Played Female Roles In Serials From Anupamaa Gaurav Khanna To Shabbir Ahluwalia
शब्बीर आहलूवालिया, शाहीर शेख, गौरव खन्ना - फोटो : social media

छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा सफल होने के लिए एक्टर्स को तरह-तरह के पापड़ बेलने पड़ते हैं। चाहे कोई अभिनेता हो या अभिनेत्री शो की स्क्रिप्ट के अनुसार अपने लुक के साथ कॉम्प्रोमाइज हर किसी को करना होता है। इसका बढ़िया उदाहरण 'द कपिल शर्मा शो' के हास्य कलाकार हैं, जो अपनी स्क्रिप्ट को ध्यान में रखते हुए किसी औरत का लुक अपनाने से नहीं कतराते हैं। इसमें कृष्णा अभिषेक से लेकर कीकू शारदा तक अक्सर महिला बने दिखाई देते हैं। उन्होंने न केवल महिला बनकर जबरदस्त एक्टिंग की है, बल्कि लोगों पर भी अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है। इस समय औरत बनकर पर्दे पर जलवे दिखाना ट्रेंड बनता जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अपनी आगामी फिल्म 'अर्ध' में साड़ी पहने, बिंदी लगाए एक औरत बने नजर आने वाले हैं। उनका यह किरदार और फिल्म बहुत चर्चाओं में है। यह तो बात हो गई हास्य कलाकारों की, लेकिन क्या आप जानते हैं उनके अलावा भी टीवी के कई हैंडसम हंक हैं, जिन्होंने औरत बनकर पर्दे पर धमाल मचा दिया था। उनके किरदार को न केवल खूब सराहा गया था, बल्कि औरत के किरदार में उन्होंने लोगों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। आइए देखते हैं कौन-कौन से अभिनेता छोटे पर्दे पर औरत बन चुके हैं...

Ardh: Like Rajpal Yadav TV Male Actors Played Female Roles In Serials From Anupamaa Gaurav Khanna To Shabbir Ahluwalia
विश्वजीत प्रधान - फोटो : Social Media

विश्वजीत प्रधान
पुराने समय में बॉलीवुड फिल्मों में मुख्य विलेन में से एक विश्वजीत प्रधान को कौन नहीं जानता? उन्हें पर्दे पर अक्सर नेगेटिव किरदार निभाते देखा गया है। बड़े पर्दे के इस मशहूर विलेन ने छोटे पर्दे पर सीरियल 'एक बूंद इश्क' में कलावती का किरदार निभाया था। इस किरदार में भी उन्होंने हमेशा की तरह दर्शकों को अपनी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था।

Ardh: Like Rajpal Yadav TV Male Actors Played Female Roles In Serials From Anupamaa Gaurav Khanna To Shabbir Ahluwalia
शाहीर शेख - फोटो : social media

शाहीर शेख
टीवी के हैंडसम और प्रभावशाली अभिनेताओं में गिने जाने वाले शाहीर शेख के निभाए बहुत से किरदार आपको याद होंगे। लेकिन क्या आपको उनका टीवी पर औरत बन मटक कर चलना, शर्माना और हंसना याद है? अगर नहीं तो हम याद दिला देते हैं। 'महाभारत' में अर्जुन की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध शाहीर इसी में बृहन्नला का किरदार अदा कर लोगों को हंसने पर मजबूर भी कर चुके हैं। उनके इस अंदाज को भी लोगों ने उतना ही पसंद किया था, जितना और किरदारों को करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ardh: Like Rajpal Yadav TV Male Actors Played Female Roles In Serials From Anupamaa Gaurav Khanna To Shabbir Ahluwalia
gaurav khanna - फोटो : social media

गौरव खन्ना
टीवी के नंबर वन शो 'अनुपमा' में अनुज बन सबका दिल जीतने वाले गौरव खन्ना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह भी पर्दे पर औरत बन चुके हैं, जिसके लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। गौरव ने 'ये प्यार न होगा कम' में एक एनआरआई लड़की का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Ardh: Like Rajpal Yadav TV Male Actors Played Female Roles In Serials From Anupamaa Gaurav Khanna To Shabbir Ahluwalia
vishal gandhi - फोटो : social media

विशाल गांधी
अभिनेता विशाल गांधी को आपने वैसे तो ज्यादा स्क्रीन पर काम करते नहीं देखा होगा। लेकिन उनका वह छोटा सा रोल शायद ही कोई अपने दिलों-दिमाग से निकाल पाया होगा। विशाल 'प्यार की एक यह कहानी' के एक सीन के लिए औरत बने थे। दरअसल, वह सीन पजामा पार्टी का था, जिसमें वे लोग लड़की बनकर वहां पहुंचे थे।        

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed