फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका कक्कड़ के बिग बॉस 12 की विनर बनने पर खुश नहीं अर्शी खान, उठाए बड़े सवाल

Fri, 11 Jan 2019 12:06 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 11 Jan 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Arshi Khan dig on dipika kakar after she won Bigg Boss season 12
arshi khan - फोटो : file photo
इस बार के छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 12 की विजेता टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बनी। लेकिन जबसे वह बिग बॉस का खिताब जीती हैं तब से आम लोगों से लिए खास लोगों तक, हर कोई उनकी जीत को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कर रहा है। दीपिका कक्कड़ के जीतने पर श्रीसंथ के फैंस के बीच नाराजगी देखने को मिली थी। इसके अलावा कई टीवी सितारे भी उनकी जीत से खुश नहीं हैं।
Arshi Khan dig on dipika kakar after she won Bigg Boss season 12
arshi khan - फोटो : file photo
छोटे पर्दे की अंगुरी भाभी और बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने भी उनकी जीत को लेकर मजाक उड़ाया था। शिल्पा के बाद अब बिग बॉस 11 की ही एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान भी दीपिका कक्कड़ के जीतने से खुश नहीं है। उन्होंने सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम पर निशाना साधा है। साथ ही अर्शी ने दीपिका के जीतने पर कई सवाल भी खड़े कर दिए।
Arshi Khan dig on dipika kakar after she won Bigg Boss season 12
arshi khan - फोटो : file photo
अर्शी खान का मनाना है कि दीपिका कक्कड़ को छोड़कर बिग बॉस के सीजन 12 में ऐसे बहुत से कंटेस्टेंट थे जो जीतने के लायक थे। एक मीडिया इंटरव्यू में अर्शी ने कहा, ''मुझे कभी दीपिका कक्कड़ पसंद ही नहीं आई। शो में रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर और श्रीसंथ सहित ऐसे अन्य लोग थे जो अच्छा खेला रहे थे। सभी ने शो में अच्छा किया। अर्शी ने आगे कहा- हमारे सीजन में सबसे ज्यादा जीतने के योग्य शिल्पा शिंदे थीं। इस सीजन में भी दीपिका की तुलना में दूसरे सदस्य जीतने के काबिल थे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Arshi Khan dig on dipika kakar after she won Bigg Boss season 12
Shilpa Shinde and Arshi Khan - फोटो : file photo
अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली अर्शी खान यहीं नहीं रुकी उन्होंने दीपिका कक्कड़ की ट्रॉफी पर सवाल उठाते हुए यह तक कह डाला कि जब दर्शक आपके जीतने से खुश ना हो, ऐसे में आपका ट्रॉफी को रखना व्यर्थ है। गौरतलब है कि शिल्पा शिंदे की तरह अर्शी खान भी बिग बॉस के सीजन 12 का विजेता श्रीसंथ को मानती थीं। 
विज्ञापन
Arshi Khan dig on dipika kakar after she won Bigg Boss season 12
Arshi Khan - फोटो : file photo
अर्शी खान से पहले बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने दीपिका कक्कड़ के जीतने पर ट्वीट करके दीपिका पर निशाना साधा और उनका मजाक भी उड़ाया। यहां तक कि शिल्पा शिंदे ने दीपिका कक्कड़ को मक्खी कहकर भी बुलाया। उनकी अलावा दीपिका कक्कड़ के जीतने से श्रीसंथ के फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed