{"_id":"66211800d52652a6be0825a2","slug":"arti-singh-dipak-chauhan-wedding-she-visited-kashi-vishwanath-with-wedding-card-know-bridal-shower-guest-list-2024-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arti Singh Wedding: शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं आरती सिंह, मेहमानों की सूची भी आई सामने!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Arti Singh Wedding: शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं आरती सिंह, मेहमानों की सूची भी आई सामने!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 18 Apr 2024 06:24 PM IST
सार
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और अभिनेत्री आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आज, टीवी अभिनेत्री को अपनी शादी के कार्ड के साथ काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। अभिनेत्री की शादी से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ गई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आरती सिंह वेडिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और अभिनेत्री आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आज, टीवी अभिनेत्री को अपनी शादी के कार्ड के साथ काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। भगवान को जो कार्ड अर्पण किया गया उसका रंग लाल था। गोल्डन बॉर्डर के साथ अंदर की डिटेल्स सफेद रंग से लिखी गई थीं। आरती 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनके दोस्त और फैंस औपचारिक उत्सव शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। अब जब शादी की तारीख नजदीक आ गई है, तो कई लोग अटकलें लगा रहे हैं कि क्या उनके दोस्त ब्राइडल शॉवर की मेजबानी करेंगे या उनकी भाभी कश्मीरा शाह इसकी जिम्मेदारी लेंगी। आइए आरती की शादी से जुड़ी हर एक डिटेल पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
आरती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खैर, दोस्त नहीं बल्कि परिवार आरती सिंह के ब्राइडल शॉवर की मेजबानी करेगा। बॉलीवुड हस्ती और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह कथित तौर पर एक आदर्श परिचारिका होने की जिम्मेदारी लेंगी। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरती की भाभी कश्मीरा धमाकेदार ब्राइडल शावर की मेजबानी करेंगी। यह आयोजन मुंबई के सबसे प्रीमियम रेस्तरां में से एक में होगा।
3 of 5
आरती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि ब्राइडल शावर की थीम 'बी फैबुलस' रखी गई है। कश्मीरी ने आगामी कार्यक्रम के बारे में कहा, 'यह आरती और हमारे परिवार के लिए बहुत खास समय है, और मैं इस अवसर को उनके लिए यादगार बनाना चाहती हूं।' कश्मीरा चाहती हैं कि यह शादी परफेक्ट हो क्योंकि उनके परिवार में अगली शादी उनके अपने बच्चों की होगी, जिसमें अभी काफी वक्त है।
आरती सिंह 25 अप्रैल, 2024 को मुंबई में अपने प्यार दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आरती सिंह और उनके परिवार का इंडस्ट्री में बड़ा कनेक्शन है इसलिए उम्मीद है कि उनकी शादी में बड़े-बड़े सेलेब्स शामिल होंगे। मशहूर अभिनेता गोविंदा निस्संदेह इस शादी में शामिल होंगे, जैसा कि अभिनेत्री ने खुद पहले ही बता दिया था।
बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर कथित तौर पर आरती सिंह के साथ एक मजबूत रिश्ता साझा करते हैं और उनके शादी में पहुंचने की उम्मीद है। कॉमेडियन डॉली सिंह अपने परिवार के साथ वेडिंग-डे पर वहां मौजूद रहेंगी क्योंकि उन्होंने निमंत्रण मिलने के बारे में अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था। आरती की शादी में शामिल होने वाले अन्य कलाकार अयाज खान, रश्मि देसाई, समीर सोनी, नीलम कोठारी और शेफाली जरीवाला हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।