{"_id":"6410d80217c7bb82a20ab287","slug":"arun-govil-and-deepika-chikhaliya-will-share-the-screen-once-again-afte-long-time-2023-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arun-Deepika : एक बार फिर दर्शकों के मन में उमड़ेगा भक्ति रस, अब किस भूमिका में नज़र आएंगी राम-सीता की जोड़ी ?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Arun-Deepika : एक बार फिर दर्शकों के मन में उमड़ेगा भक्ति रस, अब किस भूमिका में नज़र आएंगी राम-सीता की जोड़ी ?
रामानंद सागर द्वारा बनाई गई 'रामायण' अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों ने 'रामायण' जबरदस्त एक्टिंग की थी। अरुण और दीपिका ने राम-सिया के किरदार में पूरे टेलीविजन पर धमाल मचा दिया था।रामायण' भगवान 'राम' और देवी 'सीता' का रोल प्ले करने वाले अरुण गोविल और दीपिका इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं।
2 of 5
अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही खबर सामने आई है कि दोनों एक साथ में फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। इस खबर को सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। लोगों को 'रामायण' में दोनों की जोड़ी इतनी पसंद आ गई थी कि लोग उन्हें असलियत में भगवान 'राम' और देवी 'सीता' का रूप मानते हैं।
3 of 5
अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लोगों को अगर दोनों दिख जाते हैं तो लोग उनके पैर छूने लग जाते हैं। लोगों के दिल में आज भी उनके लिए प्यार और सम्मान बरकार है। बता दें कि बीते दिनों दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह अरुण गोविल के साथ वैनिटी वैन में अपनी स्क्रिप्ट को डिस्कस करते हुए नजर आ रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरुण गोविल ,दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
जिसके बाद से कयास लगाए जा रहा है कि एक बार फिर से दोनों साथ काम करते नजर आएंगे। बता दें कि साल 1987 से 1988 के बीच में रोजाना रविवार की सुबह में रामानंद सागर की 'रामायण' को प्रसारित किया जाता था।
विज्ञापन
5 of 5
अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' में दोनों ने शानदार एक्टिंग की थी और लोगों के दिल में अपने दमदार किरदार के जरिए खास जगह बना ली। अगर एक बार फिर दोनों साथ काम करते हैं तो उनकी जोड़ी को स्क्रीन शेयर करते देखना काफी दिलचस्प होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।