फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arun Govil Birthday: 'राम' बने अरुण गोविल को सिगरेट पीता देख भड़क गया था शख्स, कहा था- हम आपको भगवान समझते हैं और आप...

Wed, 12 Jan 2022 07:26 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 12 Jan 2022 07:26 AM IST
विज्ञापन
Arun Govil Birthday: During Shooting of Ramayan The person was furious to seeing arun who became 'Ram', smoking a cigarette,
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर द्वारा निर्मित धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो था। 1987 में डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले इस शो के 10 करोड़ दर्शक थे। वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास के रामचरितमानस पर आधारित इस शो के प्रसारित होने का इंतजार हर घर में होता था।  इस धारावाहिक की लोकप्रियता इस कदर थी कि लोग इस शो के कलाकारों को असली भगवान समझने लगे थे।



12 जनवरी, 1958 में जन्मे अरुण गोविल ने इस धारावाहिक शो में भगवान राम का किरदार निभाया था। आज भी लोग उन्हें उसी किरदार से जानते हैं। तो चलिए अरुण गोविल के जन्मदिवस के अवसर पर रामायण की शूटिंग के दौरान भगवान राम के साथ हुई एक घटना के बारे में आपको बताते हैं।

Arun Govil Birthday: During Shooting of Ramayan The person was furious to seeing arun who became 'Ram', smoking a cigarette,
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

रामायण की अप्रत्याशित लोकप्रियता की वजह से इसके कलाकार काफी प्रसिद्ध हो गए थे। जब भी काेई उन्हें देखता था, तुरंत जाकर उनके चरण छूने लगता था। इसका एक कारण यह भी था कि अरुण गोविल ने अपने किरदार को कितनी ईमानदारी और बेहतरीन तरीके से निभाया था कि लोग उनमें ही अपने भगवान राम को देखने लगे थे। हाल ही में रामायण की स्टारकास्ट 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थी। जिसमें अरुण ने रामायण की शूटिंग के समय का एक किस्सा साझा किया था।

Arun Govil Birthday: During Shooting of Ramayan The person was furious to seeing arun who became 'Ram', smoking a cigarette,
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण गोविल बताते हैं कि मैं उस समय बहुत सिगरेट पीता था। जैसे ही शूटिंग से ब्रेक मिलता मैं सेट के पर्दे के पीछे जाकर सिगरेट पीने लग जाता था। एक बार जब लंच ब्रेक में मैं पर्दे के पीछे सिगरेट पीने गया, तो एक अनजान व्यक्ति मेरे पास आया और अपनी भाषा में मुझे कुछ कहने लगा। मुझ उसकी भाषा तो समझ नहीं आई, हालांकि यह समझ आ रहा था कि वह किसी बात के लिए मुझे सुना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Govil Birthday: During Shooting of Ramayan The person was furious to seeing arun who became 'Ram', smoking a cigarette,
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण आगे कहते हैं, उसकी बात समझने के लिए मैंने सेट पर मौजूद एक शख्स को बुलाया और उससे पूछा कि यह व्यक्ति क्या कहने की कोशिश कर रहा है। तब उसने मुझे बताया कि वह शख्स यह कह रहा है कि हम आपको भगवान राम समझते हैं और आप यहां सिगरेट पी रहे हैं। उसकी यह बात मुझे दिल पर लगी और तक से लेकर आज तक मैं कभी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया।

विज्ञापन
Arun Govil Birthday: During Shooting of Ramayan The person was furious to seeing arun who became 'Ram', smoking a cigarette,
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण गोविल के अभिनय करियर की बात करें तो उन्होंने बड़े पर्दे पर  फिल्म ‘पहेली’ से डेब्यू किया था। उनके अभिनय की वजह से उन्हें ‘सावन को आने दो’, ‘अय्याश’, ‘भूमि’, ‘हिम्मतवाला’, ‘दो आंखें बारह हाथ’ और 'लव कुश' जैसी फिल्मों में काम करना का मौका मिला। कुछ समय बाद सन 1987 में दूरदर्शन पर रामानंद सागर द्वारा निर्देशित सीरियल ‘रामायण’ आया। इस धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए अरुण गोविल को चुना गया। इस धारावाहिक के प्रसारण के कुछ दिनों बाद ही इसकी लोकप्रियता उस स्तर तक पहुंच गई जहां तक किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। एक साल तक चलने वाले इस सीरियल के बाद अरुण ने भगवान बुद्ध, शिव, राजा हरीशचंद्र जैसे किरदार निभाए थे। इसके अलावा उन्हें कई क्षेत्रिय फिल्मों में भी देखा गाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed