'बिग बॉस 13' के पूर्व प्रतियोगी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना रिलेशनशिप में हैं। लॉकडाउन से पहले आसिम हिमांशी से मिलने भी गए थे जिसके बाद दोनों ने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। वहीं अब आसिम ने एक पोस्ट साझा किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आसिम ने इशारा किया है कि जब हिमांशी के साथ उनका झगड़ा होता है तो क्या होता है।
हिमांशी संग झगड़ा होने पर ये करते हैं आसिम रियाज, पोस्ट पर विशाल ने किया मजेदार कमेंट
आसिम ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'गलती उसकी होगी। आप उसपर गुस्सा करोगे। फिर वो रोने लगेगी। फिर आप उसको मनाओगे..फिर पूरी गलती आपकी हो जाएगी।' आसिम के इस पोस्ट पर उनके 'बिग बॉस' में सह प्रतियोगी और अभिनेता विशाल आदित्य सिंह ने कमेंट कर दिया जिसके बाद उनका ये पोस्ट और भी चर्चा में आ गया।
विशाल ने कमेंट करते हुए लिखा- 'अभी आगे आगे देखो होता है क्या।' इस बातचीत में हिमांशी भी आ गईं। हिमांशी ने विशाल को टैग करते हुए लिखा- 'हां बिल्कुल, आपको तो इसमें ज्यादा एक्सपीरियंस है।' जवाब में विशाल ने लिखा- 'तुम और तुम्हारा ऑबजर्वेशन तो कमाल का है ही।'
A post shared by Asim Riaz (@asimriaz77.official) on
इसके अलावा हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम पर रमादान से जुड़ा पोस्ट किया है। इस पोस्ट का कनेक्शन आसिम रियाज से जुड़ा है। इस तस्वीर में हिमांशी नारंगी रंग का शरारा पहने हुए हैं। तस्वीर साझा कर गायिका ने लिखा- 'रमादान मुबारक'। हिमांशी के इस पोस्ट पर आसिम ने कमेंट किया- 'शानदार'।
Ramadan Mubarak Outfit @aliwarofficial Jewellery @urbanmutiyar
A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on
आपको बता दें, आसिम ने हिमांशी को बिग बॉस में ही प्रपोज कर दिया था। इसके बाद से ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इन दोनों का एक म्यूजिक वीडियो भी आया है जो काफी चर्चा में रहा। आसिम बिग बॉस में पहले रनरअप रहे थे जबकि हिमांशी पहले ही बाहर हो चुकी थीं।
Ramayan: शूटिंग के दौरान कैमरे के पीछे ऐसे रहते थे सितारे, 'सीता' ने शेयर की फैंस के साथ तस्वीर