{"_id":"6201000a5284a9091e734b2d","slug":"askhay-refuses-to-promote-his-film-bachchan-pandey-on-the-kapil-sharma-show-because-of-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की इस बात से नाराज हैं अक्षय कुमार, 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन के लिए शो में जाने से किया इनकार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की इस बात से नाराज हैं अक्षय कुमार, 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन के लिए शो में जाने से किया इनकार
Tue, 08 Feb 2022 02:46 AM IST
न्यूज डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:46 AM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार और कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram/kapilsharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार जब भी कोई बड़ा स्टार द कपिल शर्मा शो में जाता है तब इसका अगल ही क्रेज रहता है। अगर बात अक्षय कुमार की हो तो लोग कपिल और अक्षय की जुगल बंदी देखने के लिए और ज्यादा उत्सुक रहते हैं। लेकिन अक्षय कुमार इस बार अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में नहीं जाएंगे। अभिनेता ने शो में जाने से मना कर दिया है।
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन पांडे को प्रमोट करने से किया इंकार
अक्षय कुमार ने कथित तौर पर अपनी फिल्म के प्रचार के लिए इस शो में जाने से इंकार कर दिया है। अक्षय ने कपिल शर्मा और उनकी टीम से प्रधानमंत्री मोदी पर किए गए मजाक को न प्रसारित करने की रिक्वेस्ट की थी। लेकिन उनकी बात को नहीं सुना गया इसके चलते वह कपिल और उनकी टीम से खफा हैं।

अक्षय कुमार, सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ये था मामला
जैसा कि सभी जानते हैं अक्षय आखिरी बार द कपिल शर्मा शो में अपनी आखिरी फिल्म 'अतरंगी रे' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। उनके साथ सारा अली खान और फिल्म निर्देशक आनंद एल राय भी थे। जब कपिल ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सुपरस्टार के साक्षात्कार पर मजाक उड़ाया तब उन्हें यह बिल्कु पसंद नहीं आया था।

- फोटो : instagram
अक्षय ने किया था अनुरोध
एक रिपोर्ट की माने तो एपिसोड के इस भाग ने अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच एक दरार छोड़ दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि "अक्षय ने कपिल के सभी चुटकुलों को आजतक खूब एंजॉय किया, लेकिन पीएम जैसे उच्च पद की गरिमा का मजाक उड़ाना उन्हें खल गया। इसलिए अक्षय ने चैनल से उस सवाल को प्रसारित न करने का अनुरोध किया। शो के लाइव न होने पर ऐसा अनुरोध करना मेहमानों का अधिकार है। चैनल मान गया था लेकिन बाद में इसको इंटरनेट पर लीक कर दिया गया था।"

कपिल शर्मा , अक्षय कुमार
- फोटो : social media
फैंस होंगे निराश
अक्षय कुमार कपिल शर्मा के साथ एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करते हैं और यह खबर निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों को निराश कर देगी। अक्षय अक्सर कपिल का मजाक उड़ाते हैं कि उनकी वजह से उनके शो को सबसे ज्यादा टीआरपी मिलती है क्योंकि वह इस शो में कम से कम चार से पांच बार आते हैं।