फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Balika Vadhu 2: इस बार ‘हैप्पी’ होगा इन बाल कलाकारों का चिल्ड्रेंस डे, जानिए क्या क्या कर रखी तैयारी

Sat, 13 Nov 2021 01:04 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 13 Nov 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Balika vadhu 2 child artists Vansh sayani shreya patel Chirag kukreja Krish chauhan talk about childrens day plan
चिराग, श्रेया, वंश, कृष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश के सियासत की दांवपेंचों से मीलों दूर दुनिया जहान के बच्चे हर साल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर पूरे उत्साह और उल्लास के साथ बाल दिवस मनाते हैं। यहां मुंबई में भी बाल दिवस की बातें खूब हो रही हैं। बच्चे तो बच्चे बड़ों में भी इस दिन को लेकर खासा जोश है और वे बच्चों को सैर सपाटे व पिकनिक के लिए ऐसी जगहों पर ले जाने की तैयारी में जुटे दिखे जो भीड़ भाड़ और कोलाहल से दूर हो। महाराष्ट्र में मुंबई के बाहर तमाम ऐसे सुरम्य स्थान हैं जिनकी प्राकृतिक छटा बिल्कुल निराली है। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर हमने कुछ बाल कलाकारों से जानना चाहा कि उनकी इस दिन की यादें क्या है और इस बार उन्होंने क्या इस दिन के लिए कुछ खास योजना बनाई है।

Balika vadhu 2 child artists Vansh sayani shreya patel Chirag kukreja Krish chauhan talk about childrens day plan
वंश सयानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'बालिका वधू 2' में 'जिगर' की भूमिका निभा रहे वंश सयानी कहते, ''मेरे लिए बाल दिवस हमेशा से ही बेहद खास रहा है क्योंकि इस दिन ऐसा महसूस होता है कि सभी लोग मुझे बहुत प्यार कर रहे हैं। लॉकडाऊन से पहले स्कूल में बाल दिवस के दिन सुबह की प्रार्थना के बाद हमें लड्डुओं या चॉकलेट्स के पैकेट मिलते थे और उसके बाद हमारी क्लास टीचर हमें समोसा पार्टी भी देती थीं। कभी-कभार हम आस-पास में मौजूद  बच्चों के लिये बनाई गई जगहों पर पिकनिक के लिये भी जाते थे या स्कूल के ऑडिटोरियम में कोई फिल्म देखते थे। इस दिन, हमारे टीचर्स हमारे लिये एक डांस परफॉर्मेंस या कोई प्ले करते थे जो मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगता था। इस बार हम 'बालिका वधू' के सेट पर मस्ती करने की कोशिश करेंगे और मैं उसके लिये वाकई में उत्साहित हूं।”

Balika vadhu 2 child artists Vansh sayani shreya patel Chirag kukreja Krish chauhan talk about childrens day plan
श्रेया पटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

श्रेया पटेल 'बालिका वधू' में 'आनंदी' का किरदार निभा रही हैं। बाल दिवस की चर्चा चलने पर वह उम्मीद जताते हुए कहती हैं, ''इस बार मैं अपने मम्मी-पापा और साथ में काम कर रहे कलाकारों के साथ बाल दिवस मनाऊंगी। वे हर दिन मुझे दुलार करते हैं, मेरी देखभाल करते हैं मेरी सारी इच्छाओं को पूरा करते हैं। वे मेरे साथ बच्चों की तरह बन जाते हैं और मुझे वह बहुत अच्छा लगता है। वे मेरे साथ बोर्ड गेम्स खेलते हैं और हम सभी एक-दूसरे को हराने में लगे रहते हैं। हर साल बाल दिवस पर मेरी मां मेरी मनपसंद चीजें बनाती हैं और पापा मेरी मनपसंद चॉकलेट्स लेकर आते हैं। मुझे यह भी पता चला है कि बालिका वधू की टीम हमारे लिये कुछ करने की योजना बना रही है और मैं उसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Balika vadhu 2 child artists Vansh sayani shreya patel Chirag kukreja Krish chauhan talk about childrens day plan
चिराग कुकरेजा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चिराग कुकरेजा, जोकि 'बालिका वधू' में 'कल्पेश' का रोल कर रहे हैं, ने कहा, ''इस मौके पर अपने परिवार के साथ समय बिताना मुझे अच्छा लगता है और मुझे इस दिन बहुत सारे तोहफे और चॉकलेट्स एवं मिठाईयां मिलती हैं। मैं हमेशा फैमिली के साथ लंच करता हूं और गेम जोन में मेरे पसंदीदा गेम्स खेलता हूं। इस दिन मुझे मेरी पसंद की हर चीज करने की पूरी छूट होती है और मेरी मनचाही चीजों में शामिल है-वीडियो गेम्स खेलना और ढेर सारी चॉकलेट्स खाना। इस चिल्ड्रेंस डे पर ढेर सारी मस्ती करने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

विज्ञापन
Balika vadhu 2 child artists Vansh sayani shreya patel Chirag kukreja Krish chauhan talk about childrens day plan
कृश चौहान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'बालिका वधू' में 'आनंद' की भूमिका निभा रहे कृश चौहान कहते हैं, ''हर बच्चे के लिए बाल दिवस का दिन बहुत खास होता है और इस दिन बच्चों को ज्यादा अटेंशन मिलता है। इस बार मैं चिल्ड्रेंस डे के दिन शूटिंग कर रहा होऊंगा और मैं सोच रहा हूं कि इस दिन 'बालिका वधू' के सेट पर मौजूद सभी लोगों के लिये घर का खाना लेकर जाऊं ताकि इस साल हम एकसाथ मिलकर 'बाल दिवस' मना पाएं।'' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed