फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में फिर से मात खा गए कपिल और एकता के इस सीरियल ने मारी बाजी, देखिए टॉप 5 लिस्ट

Fri, 21 Jun 2019 12:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Jun 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
BARC report Kundali Bhagya top the chart Kapil Sharma show out of Top 5 list
Shilpa Shetty, Kapil and Dilip Joshi - फोटो : file photo

टीवी की दुनिया में हलचल मचाने वाली इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। बीते कुछ वक्त से बार्क रिपोर्ट (BARC Report) में रियलिटी शो और डेली सोप के बीच कड़े टक्कर देखने को मिली। यह सिलसिला अभी भी जारी है। इस हफ्ते सीरियल की टीआरपी में ज्यादा उलटफेर तो नहीं हुआ लेकिन इस बार भी कपिल का शो टॉप 5 से बाहर है जबकि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) शो को फायदा हुआ है। 

BARC report Kundali Bhagya top the chart Kapil Sharma show out of Top 5 list
Kundali Bhagya - फोटो : file photo

पहले नंबर पर इस बार भी एकता कपूर का शो 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) है। इस शो में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में है। पिछले हफ्ते यह शो टॉप 10 से बाहर था लेकिन इस हफ्ते नंबर एक पहुंच गया। दूसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) है। 

BARC report Kundali Bhagya top the chart Kapil Sharma show out of Top 5 list
super dancer chapter 3 - फोटो : file photo

पिछले हफ्ते यह सीरियल 8वें नंबर पर था लेकिन सीरियल के जबरदस्त ट्रैक ने फैंस को अट्रैक्ट किया और यह शो इस हफ्ते नंबर 2 की पोजीशन पर पहुंच गया। तीसरे नंबर पर रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' (Super Dancer Chapter 3) है। पिछले हफ्ते तीसरे नंबर पर डेली सोप 'ये हैं मोहब्बतें' था लेकिन इस हफ्ते इस शो ने बाजी मारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC report Kundali Bhagya top the chart Kapil Sharma show out of Top 5 list
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - फोटो : file photo
चौथे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) शो है। लंबे वक्त से यह शो टॉप 10 में रहा है लेकिन पिछले हफ्ते टीआरपी की रेस से बाहर हो गया था। इस हफ्ते इस कॉमेडी शो ने धमाकेदार एंट्री ली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले हफ्ते नंबर 4 पर था लेकिन इस हफ्ते इस सीरियल ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन
BARC report Kundali Bhagya top the chart Kapil Sharma show out of Top 5 list
Tujhse Hai Raabta - फोटो : file photo

पांचवें नंबर पर 'तुझसे है राब्ता' (Tujhse Hai Raabta) सीरियल है। यह सीरियल भी पिछले हफ्ते टॉप 10 से बाहर था लेकिन इस हफ्ते 'ये उन दिनों की बात है' सीरियल को छोड़कर नंबर 5 पर आ गया। इस बार की बार्क रिपोर्ट में टॉप 5 सीरियल में 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'कसौटी जिंदगी की 2' और 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल को जगह नहीं मिली। वहीं कपिल शर्मा का शो भी टॉप 5 से बाहर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed