बिग बॉस से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सृष्टि रोडे पिछले कुछ समय से अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद मंगेतर मनीष नागदेव से उनका रिश्ता खत्म हो गया था। मनीष ने सृष्टि पर कई आरोप लगाए थे लेकिन अभी तक उन्होंने इस पर कुछ नहीं बोला था। मनीष के बाद सृष्टि का नाम रोहित सुचांती के साथ भी जुड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अब अलग हो गए हैं। सृष्टि इन दिनों इंग्लैंड में दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। वहां से उन्होंने पोस्ट शेयर कर पहली बार ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है।
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने तोड़ी चुप्पी, ब्रेकअप की खबरों के बाद बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी एक तस्वीर के साथ सृष्टि ने पोस्ट लिखा- 'जिंदगी गुलाबों से भरी हो सकता है या फिर कांटों से भरी। मैं दोनों के साथ चलती हूं, इस विश्वास के साथ कि कुछ भी स्थाई नहीं है लेकिन हां इस यात्रा में मेरी सबसे पसंदीदा साथी मैं हूं, खुद को छोड़ ऐसा कोई नहीं है जो इस तरह मुझे जानता है।'
A post shared by Srishty Rode (@srishtyrode24) on
सृष्टि ने इस पोस्ट के साथ हैशटैग लिखा सिंगल और कंटेट। माना जा रहा है सृष्टि अभी सिंगल है और उनका ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि उन्होंने अपने अफेयर की खबरों पर कुछ भी नहीं कहा है और ना ही मनीष नागदेव के ओपन लेटर पर कुछ बोलना ठीक समझा।
मनीष नागदेव से रिश्ता टूटने के बाद उन्होने एक ओपन लेटर में लिखा कि 'पहली बार प्यार में लिखा था और इस बार होश में लिख रहा हूं। मेरे फैंस, समर्थक और फॉलोअर्स आप.. बीते दिनों मेरी जिंदगी में जो कुछ भी हुआ उस पर मैं चुप क्यूं था यह जानना चाहते होंगे। मैंने अपनी भावनाएं और गुस्सा जाहिर करने का फैसला किया है जिससे बीते दिनों मैं गुजरा। अगर किसी को लगता है कि मैं चुप बैठ जाऊंगा क्योंकि मैं एक लड़का हूं तो आप गलत हैं। महिलाओं की तरह पुरुषों में भी भावनाएं होती हैं। उसने करियर के खातिर मेरा इस्तेमाल किया। मुझे धोखा दिया और भावनाओं के साथ खेला।'
मनीष ने इस खत में सृष्टि का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा उन्हीं की तरफ किया। इस खत को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि मनीष ब्रेकअप के बाद काफी टूट गए हैं। मनीष को सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटी के रिएक्शन भी आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा कि वह उन्हें 13 साल से जानती हैं और उनके साथ हैं।