फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार TRP में टॉप पांच में पहुंचा सलमान का 'बिग बॉस 13', कपिल शर्मा का शो धड़ाम, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 24 Jan 2020 05:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 24 Jan 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
BARC report Salman Khan Bigg Boss 13 on TOP 3 Kapil Sharma loss top 5 serial TRP List
Salman, Naagin 4 and Kapil Sharma - फोटो : file photo

किस सीरियल ने अपनी कहानी से दर्शकों को कितना इंप्रेस किया और कौन से रियलिटी शो ने अपने ट्विस्ट से लोगों का दिल जीता। इन सबका लेखा जोखा रखने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार्क रिपोर्ट में टीआरपी के मामले में सलमान खान के शो 'बिग बॉस' ने टॉप पांच में पहली बार एंट्री मारी। वहीं कपिल शर्मा के शो को टीआरपी में नुकसान हुआ है। यह बार्क रिपोर्ट 11 जनवरी से 17 जनवरी तक की है। देखिए टीआरपी में टॉप पांच में कौन कौन से शोज जगह बनाने में कामयाब रहे। 

BARC report Salman Khan Bigg Boss 13 on TOP 3 Kapil Sharma loss top 5 serial TRP List
Naagin 4 - फोटो : file photo

इस बार नंबर एक पर 'कुंडली भाग्य' सीरियल कब्जा जमाने में कामयाब रहा। बीते हफ्ते यह सीरियल नंबर दो पर था। ऐसे में इस शो की टीआरपी में उछाल देखा गया। दूसरे नंबर पर एकता कपूर का मशहूर सीरियल 'नागिन 4' है। इस सीरियल को टीआरपी में थोड़ा नुकसान हुआ है। बीते हफ्ते यह सीरियल नंबर एक पर था।

BARC report Salman Khan Bigg Boss 13 on TOP 3 Kapil Sharma loss top 5 serial TRP List
Salman Khan BIgg Boss 13 - फोटो : twitter

तीसरे नंबर पर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' है। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। 'बिग बॉस 13' को ऑनएयर हुए चार महीने हो चुके हैं लेकिन ऐसा पहली बार है कि इस शो ने टॉप पांच में एंट्री मारी है। पिछले हफ्ते यह शो नंबर सात पर था। तीसरे नंबर पर कपिल शर्मा का शो था जो कि इस टीआरपी लिस्ट में टॉप पांच से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC report Salman Khan Bigg Boss 13 on TOP 3 Kapil Sharma loss top 5 serial TRP List
yeh rishta kya kehlata hai - फोटो : twitter

चौथे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल है। इस सीरियल की टीआरपी में जबरदस्त उछाल है। पिछले हफ्ते की बार्क रिपोर्ट में यह नंबर दस पर था। पांचवें नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' है। यह पिछले हफ्ते नंबर पांच पर था। 

विज्ञापन
BARC report Salman Khan Bigg Boss 13 on TOP 3 Kapil Sharma loss top 5 serial TRP List
Kapil Sharma and Deepika Padukone - फोटो : twitter
इस बार्क रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान कपिल शर्मा शो को हुआ है। यह शो बीते हफ्ते नंबर तीन पर था लेकिन टॉप में न आना कपिल के शो को तगड़ा झटका है। 

पिछले हफ्ते के टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट
1. नागिन 4
2.कुंडली भाग्य
3.द कपिल शर्मा शो
4.इंडियन आइडल 11
5.कुमकुम भाग्य
6. ये जादू है जिन्न का
7.बिग बॉस 13
8.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
9.छोटी सरदारनी
10. ये रिश्ता क्या कहलाता है
 

Bigg Boss 13: 10 साल में इतने बदल गए बिहार के रहने वाले विशाल, देखें अनदेखी तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed