सब्सक्राइब करें

'उत्तर रामायण' को मिली शानदार TRP, श्री कृष्णा को मिला दूसरा स्थान, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 15 May 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
BARC Report Uttar Ramayan top in TRP list baba aisa var dhundho In Top 5 list
बार्क रिपोर्ट - फोटो : ट्विटर

18वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार भी टीआरपी में दूरदर्शन का बोलबाला है। खास बात है कि इस बार की रिपोर्ट में टीआरपी के मामले में दंगल चैनल पर प्रसारित होने वाला शो बाबा ऐसे वर ढूढों भी टॉप पांच में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है। आगे की स्लाइड में देखिए इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...

Trending Videos
BARC Report Uttar Ramayan top in TRP list baba aisa var dhundho In Top 5 list
उत्तर रामायण - फोटो : twitter

रामानंद सागर की 'रामायण' कई हफ्तों से पहले नंबर पर बरकरार है। हाल ही में दूरदर्शन पर 'उत्तर रामायण' का प्रसारण खत्म हुआ है। 'उत्तर रामायण' में राम जी का सीता माता को त्यागने से लेकर लव कुश के जन्म की कहानी दिखाई गई जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। टीआरपी में आने के साथ ही लव कुश की चर्चा भी सोशल मीडिया पर खूब हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC Report Uttar Ramayan top in TRP list baba aisa var dhundho In Top 5 list
श्री कृष्णा - फोटो : social media

दूसरे पायदान पर है 'श्री कृष्णा'। श्री कृष्णा सीरियल भी रामानंद सागर ने ही बनाया था। इसे 1993 से 1996 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। सर्वदमन बनर्जी ने इस शो में श्रीकृष्ण और विष्णु की भूमिका निभाई थी। युवा श्रीकृष्ण का रोल स्वप्निल जोशी ने निभाया था। श्री कृष्णा सीरियल भी लोगों का पसंदीदा रहा है।

BARC Report Uttar Ramayan top in TRP list baba aisa var dhundho In Top 5 list
महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे पायदान पर बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' है। ये सीरियल भी लगातार टीआरपी में बना हुआ है। 'महाभारत' का प्रसारण डीडी भारती पर होता है। हाल ही में महाभारत का आखिरी एपिसोड प्रसारित हुआ। अब इस शो की जगह विष्णु पुराण का प्रसारण किया जाएगा।


विज्ञापन
BARC Report Uttar Ramayan top in TRP list baba aisa var dhundho In Top 5 list
बाबा ऐसो वर ढूंढो - फोटो : social media
चौथे नंबर पर इस बार 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' सीरियल ने एंट्री मारी है। पांचवे नंबर पर 'महिमा शनिदेव की' सीरियल है। ये सीरियल पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है। 
  1. उत्तर रामायण- डीडी नेशनल- 67808000
  2. श्री कृष्णा- डीडी नेशनल- 24340000
  3. महाभारत- डीडी भारती- 22287000
  4. बाबा ऐसो वर ढूंढो- दंगल- 15807000
  5. महिमा शनिदेव की- दंगल- 13268000
पढ़ें- दूरदर्शन पर आने वाले इन विज्ञापनों की धुन दिलाती है 90 के दशक की याद, गुम हो गया 'हमारा बजाज'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed