{"_id":"5ebe179a83c1ea004532b5b6","slug":"evergreen-doordarshan-ads-in-90s-remember-old-days-advertisements","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूरदर्शन पर आने वाले इन विज्ञापनों की धुन दिलाती है 90 के दशक की याद, गुम हो गया 'हमारा बजाज'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दूरदर्शन पर आने वाले इन विज्ञापनों की धुन दिलाती है 90 के दशक की याद, गुम हो गया 'हमारा बजाज'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 15 May 2020 10:05 AM IST
लॉकडाउन की वजह से एक बार फिर टीवी पर 90 का दशक लौट आया है। रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे टीवी सीरियल दोबारा शुरू किए गए हैं। ऐसे में टीवी के शुरुआती दौर में जिन विज्ञापनों ने धूम मचाई थी, आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। भारतीय लोक सेवा प्रसारण 'दूरदर्शन' पर आने वाले इन विज्ञापनों की पहुंच हर घर में हुआ करती थी। अगर हम कहें कि इसी दूरदर्शन से हम दुनिया जहान के सारे दृश्य देख पाएं तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। आइए बात करते हैं उन पांच विज्ञापनों की जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था।
Trending Videos
2 of 7
बजाज विज्ञापन
- फोटो : youtube
हमारा कल हमारा आज बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर- हमारा बजाज। खैर बजाज स्कूटर अब हमारे बीच तो अब नहीं हैं। बजाज ने स्कूटर बनाने बंद कर दिए हैं। इस स्कूटर और इसके एड से लोगों की इतनी यादें जुड़ी हुई हैं कि आज भी लोग गुनगुना ही देते हैं। आप इसका विज्ञापन यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
निरमा विज्ञापन
- फोटो : youtube
निरमा साबुन के इस विज्ञापन के बारे में तो कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है। उस दौर में सर्फ के साथ निरमा ने साबुन बनाने में भी अपने हाथ आजमाए और नहाने की साबुन के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई।
4 of 7
वॉशिंग पाउडर निरमा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हेमा, रेखा, जया और सुषमा, सबकी पसंद निरमा। इस गाने के साथ एड ने भारतीय समाज की महिलाओं को ये आत्मविश्वास दिया कि निरमा का इस्तेमाल करने से कपड़ो में सफेदी आएगी।
जब Complan के विज्ञापन में शाहिद कपूर कहते थे - i am a Complan Boy तो लगता था मानो एकदम से हाइट बड़ी हो गई। घर का हर बच्चा Complan पीने की जिद करता था। इस विज्ञापन की पंच लाइन बच्चों को खूब पसंद आई थी। इसमें आयशा टाकिया भी नजर आई थीं तब उनकी उम्र महज 15 साल थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।