फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mile Sur Mera Tumhara: दूरदर्शन का वो विज्ञापन जिसने पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधा, शबाना आजमी, अमिताभ समेत ये सितारे आए थे नजर

Fri, 15 May 2020 09:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 15 May 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Mile Sur Mera Tumhara Throwback Video Ad Doordarshan Goes VIral
मिले सुर मेरा तुम्हारा - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन में दूरदर्शन के सुनहरे दिन वापस आ गए हैं। रामायण, महाभारत जैसे धारावाहिक इसके सुनहरे दिनों को ताजा कर रहे हैं। 1987 में शुरू हुए ‘रामायण’ और इसके बाद शुरू हुए ‘महाभारत’ने देश में टीवी देखने वालों का एक नया वर्ग तैयार किया था। ऐसा ही एक विज्ञापन दूरदर्शन पर शुरू किया गया था। जिसने पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधा था।

Mile Sur Mera Tumhara Throwback Video Ad Doordarshan Goes VIral
मिले सुर मेरा तुम्हारा - फोटो : सोशल मीडिया

ये विज्ञापन था 'मिले सुर मेरा तुम्हारा'। 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' जैसा विज्ञापन लोगों के बीच एकता का संदेश देने में कामयाब रहा था। आज भी यह लोगों की यादों में ताजा है। बचपन में टीवी पर सुना गया यह गाना आज भी लोगों की जुबां पर है। पंडित भीमसेन जोशी, लता मंगेशकर समेत कई गायकों ने इसे अपनी आवाज से सजाया था।

Mile Sur Mera Tumhara Throwback Video Ad Doordarshan Goes VIral
दूरदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

इस गीत को हम सभी ने दूरदर्शन पर कई बार देखा-सुना होगा। एक बार फिर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस दोबारा इसे देखकर 80 और 90 के दशक को याद कर रहे हैं। फैंस का कहना है ये सिर्फ संगीत के सुर नहीं है। इसके जरिए भारत की विविधता और एक-दूसरे के प्रति परस्पर प्रेम-आदर को पेश किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mile Sur Mera Tumhara Throwback Video Ad Doordarshan Goes VIral
मिले सुर मेरा तुम्हारा - फोटो : सोशल मीडिया

इस गीत की खास बात यह है कि इस गीत में खेल, कला, साहित्य और अन्य विधाओं से जुड़े जाने माने लोग शामिल हुए थे। इसमें अमिताभ बच्चन, जितेन्द्र, मिथुन, शबाना आजमी, मल्लिका साराभाई, हेमा मालिनी, कमल हासन, तनुजा और जावेद अख्तर सहित कई शख्सियतों ने देश के हर हिस्से का प्रतिनिधित्व किया था।

विज्ञापन
आप यहां ये विज्ञापन देख सकते हैं। इसे देखने वालों की आज भी कमी नहीं है। लोग उतने ही उत्साह से आज भी इसे देखते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed