फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 15: आईपीएल से पड़ा सीरियल्स की टीआरपी पर असर, गिरी 'अनुपमा' की व्यूअरशिप

Thu, 21 Apr 2022 04:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 21 Apr 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
BARC TRP week 15 chart anupamaa holds number one position in list top five show ghum hai kisikey pyaar meiin imile yeh hai chahtein
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन यह सप्ताह टीवी शो के लिए कुछ खास नहीं रहा। आधी जनता इस समय भारत का त्योहार यानी 'आईपीएल 2022' देखने में व्यस्त है। इसी के कारण 'अनुपमा', 'हुनरबाज', 'परिणीति', 'सिर्फ तुम', 'स्वर्ण घर', 'कुंडली भाग्य' सहित कई शोज के दर्शकों की संख्या में गिरावट देखी गई है। रिएलिटी शोज 15वें हफ्ते में प्रशंसकों को प्रभावित करने में नाकाम रहे। 'हुनरबाज: देश की शान', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'स्मार्ट जोड़ी' जैसे रिएलिटी इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के सामने फीके पड़ गए हैं। 

BARC TRP week 15 chart anupamaa holds number one position in list top five show ghum hai kisikey pyaar meiin imile yeh hai chahtein
अनुपमा - फोटो : twitter

अनुपमा
क्या आप अनुपमा के फैन हैं? अगर हां, तो जो हम आपको जो बात बताने जा रहे हैं, वह शायद आपको पसंद न आए। रूपाली गांगुली स्टारर इस डेली सोप की टीआरपी में कमी देखी गई है। जहां शो को पिछले हफ्ते 3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिला था, वहीं 15वें हफ्ते में यह घटकर 2.8 रह गया है। शादी के ड्रामा के बावजूद अनुपमा अपने दर्शकों की संख्या को बरकरार नहीं रख पा रहे हैं ,लेकिन इसके बावजूद यह शो इस लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है।

BARC TRP week 15 chart anupamaa holds number one position in list top five show ghum hai kisikey pyaar meiin imile yeh hai chahtein
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर यह सीरियल भी पिछले हफ्ते के मुकाबले अपने दर्शकों की संख्या को बरकरार नहीं रख पाया है। शो 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन से गिरकर 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन पर आ गया। ऐसा लगता है कि दर्शक नया ट्रैक पसंद नहीं कर रहे हैं और चाहते हैं कि मेकर्स सिर्फ विराट और सई की जिंदगी पर ही ध्यान केंद्रित करें। यह शो इस हफ्ते दूसरे स्थान पर बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC TRP week 15 chart anupamaa holds number one position in list top five show ghum hai kisikey pyaar meiin imile yeh hai chahtein
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
हम सभी अक्षरा और अभिमन्यु की शादी देखना चाहते हैं, है ना? यदि आप सोच रहे हैं कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे, तो ऐसा नहीं होगा। बिना ड्रामा के शादी कैसे पूरी हो सकती है? अभिमन्यु को आरोही की सच्चाई के बारे में पता चल गया है। वह अक्षरा के साथ अपनी शादी तोड़ देता है। प्रणली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
BARC TRP week 15 chart anupamaa holds number one position in list top five show ghum hai kisikey pyaar meiin imile yeh hai chahtein
इमली - फोटो : Instagram

इमली
हम सभी को अपनी पसंदीदा इमली को खुश देखना अच्छा लगता है। वह, जब भी रोती हैं तो दर्शक इमोशनल हो जाते हैं। इमली में नए ट्विस्ट और टर्न ने इस लिस्ट के टॉप 5 में जगह पक्की कर दी है। इस समय शो में आर्यन और इमली का ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते 'इमली' को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ लिस्ट में चौथा स्थान मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed