फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 19: दर्शकों की पहली पसंद बना ‘अनुपमा’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ को लगा झटका, ये हैं टॉप 5 शोज

Thu, 19 May 2022 10:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 19 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 19 chart anupamaa holds number one rank in top five shows yeh rishta kya kehlata hai ghum hai kisikey pyaar mein imlie
अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते किस शो ने बाजी मारी है और कौन इस लिस्ट से बाहर हो गया है, इस बात का खुलासा बार्क इंडिया की ओर से जारी की गई 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट से हो गया है। टीआरपी लिस्ट का इंतजार फैंस ही नहीं मेकर्स को भी बेसब्री से रहता है। पिछले कुछ दिनों से 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है और 'अनुपमा' में शादी का ट्रैक चल रहा है और दोनों ही शो को इसका फायदा हुआ है। तो वहीं 'नागिन 6' टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते किस शो का जादू चला और कौन टीआरपी के टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है।

barc trp week 19 chart anupamaa holds number one rank in top five shows yeh rishta kya kehlata hai ghum hai kisikey pyaar mein imlie
अनुपमा को देख भड़क रहे हैं दर्शक - फोटो : social media

अनुपमा
टीआरपी चार्ट में इस बार भी 'अनुपमा' नंबर वन पर बना हुआ है। दर्शकों को काफी समय से अनुपमा और अनुज की शादी का इंतजार था और शो में जब से दोनों की शादी का ट्रैक शुरू हुआ, इसे दर्शकों का प्यार मिल रहा था। 'अमुपमा' इस हफ्ते भी 3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।

barc trp week 19 chart anupamaa holds number one rank in top five shows yeh rishta kya kehlata hai ghum hai kisikey pyaar mein imlie
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
मेकर्स को अभिमन्यु और अक्षरा की शादी का फायदा इस बार टीआरपी चार्ट में मिला है। शो अपने पिछले हफ्ते के तीसरे पायदान से उठकर दो नंबर पर आ गया है। शो में शादी के ट्रैक के लिए मेकर्स की ओर से खूब पैसा बहाया गया है, लेकिन इस बार उन्हें इसका फल भी मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 19 chart anupamaa holds number one rank in top five shows yeh rishta kya kehlata hai ghum hai kisikey pyaar mein imlie
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' इस हफ्ते तीसरे पायदान पर बाजी मार चुका है। शो में सरगुन कौर लूथरा डॉ. प्रीशा और अबरार काजी  रुद्राक्ष खुराना का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। इस हफ्ते शो ने दर्शकों का मनोरंजन किया और यह पिछले हफ्ते से बेहतर प्रदर्शन कर तीसरे नंबर पर आ गया।

विज्ञापन
barc trp week 19 chart anupamaa holds number one rank in top five shows yeh rishta kya kehlata hai ghum hai kisikey pyaar mein imlie
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
इस हफ्ते 'गुम है किसी के प्यार में' शो क मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। इस बार शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है। शो पिछले हफ्ते के दूसरे पायदान से सीधे चौथे नंबर पर आ गया है। इस शो में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed