फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 46: 'अनुपमा' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP, इस शो ने गंवाया अपना ताज, देखें टॉप 5 शोज की लिस्ट

Thu, 24 Nov 2022 04:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 24 Nov 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 46 top 5 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie yeh rishta kya kehlata hai faltu
टीआरपी लिस्ट - फोटो : Social media

बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) हर हफ्ते टीवी सीरियल्स की टीआरपी रिपोर्ट जारी करता है। कौन सा शो किस नंबर पर रहा है और कौन से शो ने खराब प्रदर्शन किया। यह सभी बार्क की हर हफ्ते आने वाली लिस्ट से तय हो जाता है। पिछले हफ्ते कौन से सीरियल को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया, इसका भी खुलासा हो गया है। पिछली बार दूसरे नंबर पर रहा स्टार प्लस का फेमस डेली सोप ‘अनुपमा’ इस हफ्ते एक बार फिर पहले नंबर पर आ गया है। इसके अलावा इस हफ्ते टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में किस-किस शो जगह मिली यह जानने के लिए चलिए नजर डालते हैं बार्क की 46वें हफ्ते की  जारी की गई लिस्ट पर।  

barc trp week 46 top 5 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie yeh rishta kya kehlata hai faltu
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
46वें हफ्ते में रंजन शाही के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने फिर से नंबर एक पर वापसी कर ली है। टीआरपी के मामले में कई बार से टॉप काबिज यह सीरियल पिछले हफ्ते की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया था, लेकिन एक बार फिर से 'अनुपमा' ने पहली पोजीशन पर वापसी कर ली है। 'अनुपमा' को रिकॉर्ड 3.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। पाखी और अधिक को घर से निकालने के बाद जहां अनुपमा थोड़े से सुकून की आस में घूमने निकलती है, वहीं उसकी मुलाकात एक कपल से होती है। लेकिन यही मुलाकात अनु के जीवन में नई परेशानी ले आती है।
Shriya Saran:  बेटी का चेहरा छिपाने पर ट्रोल हुईं श्रिया सरन, बोलीं- उनका काम है लिखना और मेरा इग्नोर करना

barc trp week 46 top 5 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie yeh rishta kya kehlata hai faltu
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media

गुम है किसी के प्यार में
वहीं दूसरे नंबर पर फिर से 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल आ गया है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल पिछली बार टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा था। उससे पहले नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर यह शो दूसरे नंबर और उससे पहले तीसरे नंबर पर था। लेकिन पिछले कई हफ्तों में इसकी कहानी में आए ट्विस्ट्स के कारण इसकी रेटिंग में काफी उछाल आया है। इस हफ्ते 'गुम है किसी के प्यार में' को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Ranbir Kapoor: फिल्म 'एनिमल' के सेट से वायरल हुआ रणबीर कपूर का लुक, खून में सने नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 46 top 5 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie yeh rishta kya kehlata hai faltu
इमली - फोटो : Social Media

इमली
टॉप 5 सीरियल की लिस्ट में इमली इस हफ्ते भी तीसरे नंबर पर काबिज है। इमली और चीनी की कहानी में आते ट्विस्ट के कारण यह शो अपनी पोजीशन बनाए रखने में कामयाब रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से इस शो की रेटिंग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इमली को इस हफ्ते 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 'इमली’ की कहानी में एक ही ट्रैक को काफी समय से ऊपर-नीचे किया जा रहा है, लेकिन लोगों की दिलचस्पी फिर भी शो के प्रति कम नहीं हो रही है।
Yami Gautam: मुझे नहीं पता था कौन सा रास्ता चुनना है...पहली फिल्म की सफलता के बाद कन्फ्यूज हो गई थीं यामी गौतम

विज्ञापन
barc trp week 46 top 5 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie yeh rishta kya kehlata hai faltu
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ ने पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। शो को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस हफ्ते चौथे स्थान पर रहा है। नील और आरोही की शादी के बाद से इसकी कहानी में एक के बाद एक उतार चढ़ाव आ रहे हैं। 
Strange World Review: अजब दुनिया की नए रंगों से सराबोर गजब कहानी, पिता या बेटे के साथ देखिए डिज्नी की नई फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed