फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WEEK 40: दर्शकों को भा रहा एकता कपूर का शो 'कुंडली भाग्य', इन टीवी शोज ने TRP में बनाई जगह

Fri, 16 Oct 2020 09:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 16 Oct 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
BARC WEEK 40 TRP Here Are Top Five Shows last week
कुंडली भाग्य - फोटो : अमर उजाला

टीआरपी स्कैम के शोर-शराबे के बीच ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने 40वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में कुछ खास बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में जीटीवी का शो 'कुंडली भाग्य' में बाजी मारते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई है। वहीं सलमान खान के शो बिग बॉस का टॉम 5 में कोई नामों-निशान भी नहीं है। आगे की स्लाइड में देखिए इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...

BARC WEEK 40 TRP Here Are Top Five Shows last week
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी

एकता कपूर का ये शो हर टीवी सीरियल पर भारी पड़ रहा है। पहले स्थान की बात करें तो इसपर धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या का मोस्ट फेमस टीवी शो कुंडली भाग्य इसबार भी काबिज है। शो की स्टोरी और ट्विस्ट फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ़्तों से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। शो के इम्प्रेशंस में भी इजाफा हुआ है। ये शो सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रात 9: 30 बजे प्रसारित होता है।

BARC WEEK 40 TRP Here Are Top Five Shows last week
साथ निभाना साथिया - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार उत्सव पर प्रसारित हो रहा शो साथ निभाना साथिया दूसरे नंबर पर है। शो में गोपी बहू और कोकिला का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह शो पहले स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। लॉकडाउन में इसे दोबारा स्टार उत्सव पर प्रसारित किया जा रहा है। शो को 12854 इम्प्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC WEEK 40 TRP Here Are Top Five Shows last week
कुमकुम भाग्य - फोटो : Social Media

तीसरे स्थान पर एक बार फिर जी टीवी का शो कुमकुम भाग्य है। यह शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में शामिल है। पिछले कई हफ्ते ये ये शो टॉप 5 में बना हुआ है। शो में सृष्टि झा, शब्बीर अहलुवालिया, मृणाल ठाकुर मुख्य किरदार में है। शो कुमकुम भाग्य काफी पुराना शो है और सोमवार से शुक्रवार जी टीवी पर प्रसारित किया जाता है।

विज्ञापन
BARC WEEK 40 TRP Here Are Top Five Shows last week
इंडियाज बेस्ट डांसर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमां' चौथे स्थान पर है। सोनी टीवी के डांस रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर ने अपनी पोजिशन में सुधार किया है। इस बार यह शो पांचवे स्थान पर है। इसके इम्प्रेशंस में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते दंगल टीवी का शो रामायण पांचवे स्थान पर था, जो इस बार टॉप 5 से ही बाहर हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed