फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लौट के मायरा सेट पर आईं, पढ़िए ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ की कहानी में लाने जा रही कौन सा ट्विस्ट

Fri, 16 Oct 2020 06:22 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 16 Oct 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Payega Maera Mishra To Enter This Show
मायरा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सबसे कम उम्र की सास की अनोखी कहानी कहने वाले धारावाहिक ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ की छोटी गुड्डन की जिंदगी में तूफान आने वाला है। ये हलचल इस कहानी में मचेगी एक नए किरदार की एंट्री से और ‘अमर उजाला’ के पास पक्की खबर है कि ये एंट्री एक नामी कलाकार की हो रही है।

Guddan Tumse Na Ho Payega Maera Mishra To Enter This Show
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुड्डन (कनिका मान) और अक्षत (निशांत सिंह मलकानी) की लव लाइफ से जुड़ी दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद हाल ही में इस शो ने 20 साल का लीप लिया है, जब अपनी इकलौती बेटी को बचाने की कोशिश में अक्षत और गुड्डन की मौत हो जाती है। लीप के बाद जहां कनिका मान इस शो में छोटी गुड्डन का रोल निभा रही हैं, वहीं यह शो छोटी गुड्डन की ज़िंदगी के नए उतार-चढ़ाव दिखा रहा है।

Guddan Tumse Na Ho Payega Maera Mishra To Enter This Show
Maera Mishra - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहानी के मुताबिक छोटी गुड्डन की जिंदगी के हीरो अगस्त्य के रोल में इस शो में सवि ठाकुर की एंट्री हुई है, वहीं इस शो में एक नया किरदार शामिल होने जा रहा है, जो छोटी गुड्डन की जिंदगी में उथल-पुथल मचा देगा। यह किरदार कोई और नहीं बल्कि अगस्त्य की पत्नी निया है। इस शो में अपने पहले नेगेटिव किरदार के साथ एंट्री करने जा रहीं टेलीविजन एक्ट्रेस मायरा मिश्रा इस किरदार को निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Payega Maera Mishra To Enter This Show
Maera Mishra - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस रोल के बारे में बताते हुए मायरा ने कहा, “मैं ‘गुड्डन... तुमसे ना हो पाएगा’ में निया के रोल में एंट्री करूंगी, जो बड़ा उलझा हुआ किरदार है। निया बाहर से भले ही एक परफेक्ट बहू और एक मां नजर आती हो, लेकिन वो उससे काफी अलग है जो लोग उसके बारे में सोचते हैं। मैं पर्दे पर पहली बार ग्रे किरदार निभा रही हूं और मुझे यह बहुत अच्छा लग रहा है। निया के किरदार में बहुत सारे शेड्स हैं जिन्हें निभाना बहुत मजेदार है।” मायरा अरसे  बाद शूटिंग के लिए सेट पर वापस आने भी काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं, “सेट पर सवि और कनिका के साथ भी मेरे अच्छे संबंध हैं। असल में मैं तो यह कहूंगी कि इस शो के सभी किरदारों के साथ मेरा एक खास रिश्ता है, खासतौर से पुष्पा मां (अनाहिता जहानबक्श) के साथ। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक निया के रूप में मेरी परफॉर्मेंस को पसंद करेंगे।”

विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Payega Maera Mishra To Enter This Show
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : File Photo

23 वर्षीया मायरा से ज़ी टीवी के ‘कुमकुम भाग्य’ में रिया मेहरा का रोल निभाने के लिए संपर्क किया गया था, जिसका रोल इस समय रेहना पंडित निभा रही हैं। हालांकि वर्तमान में चल रही महामारी के चलते उन्हें इस शो को इनकार करना पड़ा। अपने इस फैसले को लेकर मायरा मिश्रा ने कहा, “लॉकडाउन के दौरान मैं अपने शहर बरेली चली गई थी और जून के अंत में इस शो की दोबारा शूटिंग शुरू करने की योजना बनी। उस समय मेरे पिता नहीं चाहते थे कि मैं महामारी के इस दौर में वापस मुंबई जाऊं। हालांकि बाद में मैंने उन्हें मुंबई आने के लिए मना लिया और वापस आकर मैंने ‘गुड्डन... तुमसे ना हो पाएगा’ की शूटिंग शुरू की।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed