फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: निक्की-जैस्मीन की जीत को लेकर आपस में भिड़े सीनियर्स, सिद्धार्थ शुक्ला पर चीखीं हिना

Fri, 16 Oct 2020 02:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 16 Oct 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 argument between Sidharth Shukla Hina Khan and Gauhar Khan for Nikki Tamboli and Jasmin Bhasin wins
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इन दिनों कई धमाकेदार घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। आम कंटेस्टेंट्स के अलावा कुछ समय के लिए इस बार शो का हिस्सा पूर्व सीजन के कंटेस्टेंट्स भी हैं। यह कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान हैं। शो में इन तीनों को तुफानी सीनियर्स का दर्जा मिला हुआ है। अब शो में सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान एक-दूसरे से भीड़ गए हैं। 

Bigg Boss 14 argument between Sidharth Shukla Hina Khan and Gauhar Khan for Nikki Tamboli and Jasmin Bhasin wins
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

कलर्स टीवी चैनल ने बिग बिग 14 से जुड़ा अपना एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान के साथ बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तीनों शो की कंटेस्टेंट्स निक्की तंबोली और जैस्मीन भसीन के लिए एक-दूसरे से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में हिना खान सिद्धार्थ शुक्ला पर चीखती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

Bigg Boss 14 argument between Sidharth Shukla Hina Khan and Gauhar Khan for Nikki Tamboli and Jasmin Bhasin wins
निक्की तंबोली और जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram: colorstv

दरअसल आने वाले शो में निक्की तंबोली और जैस्मीन भसीन के बीच टास्क होता हुआ नजर आएगा। इन दोनों के बीच की जीत को लेकर सीनियर्स को फैसला लेना होगा, लेकिन मामला वहां फंसाता हुआ दिखाई देगा जब सिद्धार्थ शुक्ला हिना-गौहर की राय से सहमत नहीं होंगे। हिना गौहर के मुताबिक जैस्मीन ने टास्क में जीता हासिल की, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला निक्की तंबोली को सपोर्ट करते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 argument between Sidharth Shukla Hina Khan and Gauhar Khan for Nikki Tamboli and Jasmin Bhasin wins
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

इस मुद्दे को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला की बहस हिना खान और गौहर खान के साथ देखने को मिलेगी। बिग बॉस 14 से जुड़ा यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो प्रोमो को पसंद कर रहे हैं, साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान तूफानी सीनियर्स के तौर पर घर में हैं। खास बात ये है कि कंटेस्टेंट से ज्यादा इस बार सीनियर्स सारी लाइमलाइट लूट ले रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Personal samaan jeetne ki iss ladaayi mein hoga @nikki_tamboli aur @jasminbhasin2806 ke beech competition! Kaun maar le jayega iss game mein baazi? #BB14 tonight 10:00 PM only on #Colors. Catch #BiggBoss before TV on @vootselect . #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @beingsalmankhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
Bigg Boss 14 argument between Sidharth Shukla Hina Khan and Gauhar Khan for Nikki Tamboli and Jasmin Bhasin wins
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter- @BiggBoss14

आपको बता दें कि बिग बॉस में इस बार सीनियर्स ने जूनियर्स के जिम्मे कई काम सौंपे हैं। हालांकि इस हफ्ते ही हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान घर से बाहर चले जाएंगे। जिसके बाद देखना होगा कि कंटेस्टेंट बगैर सीनियर्स के किस तरह का खेल दिखाते हैं। चर्चा है कि तीनों सीनियर्स के बाहर होने के बाद गौतम गुलाटी शो में जा सकते हैं। गौतम सीजन आठ के विजेता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर संकेत दिए कि वो घर में एंट्री करेंगे। इसके अलावा इस हफ्ते दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी पहुंच सकते हैं।

पढ़ें: शादी की आठवीं सालगिरह की करीना कपूर ने सैफ अली खान को दी बधाई, इस अंदाज में जताया प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed