फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरोइन को मिला शूटिंग लोकेशन से दूर रहने का आदेश, निर्माता ने तलाशे रिप्लेसमेंट के लिए नए चेहरे

Wed, 08 Jul 2020 04:50 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 08 Jul 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
bhabhiji ghar par hain serial makers may replace saumya tandon
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे चर्चित धारावाहिकों में से एक 'भाबीजी घर पर हैं!' से अनीता भाभी की विदाई जल्दी ही हो सकती है। शो से जुड़े कलाकारों के मुताबिक इस किरदार को करने वाली सौम्या टंडन ने कोरोना कार्ड खेलकर शूटिंग से छुट्टी ले ली है जबकि हकीकत में वह कोरोना काल में अपनी फीस घटाए जाने से नाराज हैं। निर्माताओं ने उनकी जगह कुछ नए चेहरे शॉर्टलिस्ट किए हैं, इनमें से कोई एक चैनल की मंजूरी मिलने के बाद शो में सौम्या टंडन की जगह ले सकता है।

bhabhiji ghar par hain serial makers may replace saumya tandon
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्र बताते हैं कि सौम्या संकट की इस घड़ी में इतनी जल्दी शूटिंग शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं। उनका एक छोटा बच्चा भी है, जिसका उन्हें बहुत ख्याल रखना होता है। अपने काम के चक्कर में वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य को खतरे में नहीं डालना चाहतीं। 

bhabhiji ghar par hain serial makers may replace saumya tandon
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच निर्माताओं ने मांग रख दी कि कलाकार अपनी फीस में थोड़ी कटौती कर लें ताकि इस शो को सुचारू रूप से चलाया जा सके और लॉकडाउन के दौरान शूटिंग बंद रहने से हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhabhiji ghar par hain serial makers may replace saumya tandon
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक सौम्या पहले से ही शूटिंग शुरू करने पक्ष में नहीं थीं। इधर निर्माताओं ने ये नई मांग और रख दी। सूत्र बताते हैं कि इन्हीं सब परेशानियों के चलते सौम्या ने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। हालांकि खबर उन्होंने ये 'लीक' की है कि उनके स्टाफ को कोरोना पीड़ित पाया गया है। चैनल वाले कह रहे हैं कि वह दो दिन से शूटिंग पर नहीं आ रही हैं क्योंकि मौजूदा ट्रैक में उनके सीन ही नहीं हैं।

विज्ञापन
bhabhiji ghar par hain serial makers may replace saumya tandon
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच पता ये भी चला है कि शो के निर्माताओं ने सौम्या को भी सेट से दूर रहने की हिदायत दे दी है। कहा ये भी जा रहा है कि प्रोड्यूसर उनको बदलकर शो में नया कलाकार रखने का मन बना रहे हैं। इस बारे में अमर उजाला ने सौम्या टंडन का पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने 'अभी बात नहीं कर सकती' कहकर फोन बंद कर दिया। शो के निर्माता संजय कोहली भी इस बारे में बात करने से अभी बच रहे हैं।

लॉकडाउन के बीच इस टीवी अभिनेत्री ने की शादी, इंडस्ट्री छोड़ने का भी किया एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed