बिल्ली के बच्चे को जीवनदान
उफ! एवलिन शर्मा के इस देसी अवतार से निगाहें हटाना मुश्किल, हिमेश की घर वापसी समेत पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश जोशी पर लगी नजरें
वेब सीरीज 'ब्रीद' के दूसरे सीजन में अभिषेक बच्चन और अमित साध के अलावा लोगों की नजरें ऋषिकेश जोशी का भी इंतजार कर रही हैं। ऋषिकेश जोशी कहते हैं, 'हाल ही में हम शूटिंग के बाद डबिंग कर रहे थे। अभिषेक बच्चन ने मुझसे कहा कि दूसरे सीजन में मेरा किरदार सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि मैं इस सीजन का सरप्राइज पैकेज साबित होऊंगा। यह मेरे लिए बहुत बड़ा कॉम्प्लीमेंट था। दूसरे सीजन की शूटिंग के दौरान हम अच्छे दोस्त बन गए थे। साथ में खाना खाया करते थे और खाली समय में क्रिकेट भी खेला करते थे। अभिषेक के मन में मराठी कलाकारों और मराठी नाटकों के लिए बहुत सम्मान है।'
लौट के हिमेश सारेगापामा में आए
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' से खबर है कि इसके जज पैनल में बदलाव किया गया है। दरअसल, लॉकडाउन से पहले इस शो को उदित नारायण, कुमार सानू और अल्का याग्निक जज कर रहे थे। लेकिन, उदित नारायण और कुमार सानू ने कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के कारण यह शो छोड़ दिया है और उनकी जगह अब जावेद अली और हिमेश रेशमिया लेने वाले हैं। जावेद अली इस शो को पहले भी जज कर चुके हैं इसलिए फिर से इस शो से जुड़ना उनके लिए घर वापसी जैसा है। वहीं हिमेश रेशमिया भी इस शो का पहले हिस्सा रह चुके हैं।
खबरों की खबर लेंगी मल्लिका
उधर डिजिटल दुनिया में लगातार फैल रही झूठी खबरों की खबर लेने के लिए एक वेब शो 'फेक और नॉट?' शुरू हुआ है। यह शो सोशल मीडिया पर चल रही झूठी अफवाहों को रोकने का अभियान है। इसका उद्देश्य झूठी खबरों का खुलासा करके लोगों को सही जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित करना है। शो की मेजबानी करने वाली मल्लिका दुआ कहती हैं, 'आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सामग्री के कारण लोग आसानी से गलत सूचना का शिकार हो जाते हैं। मेरा किरदार शो में इस मुद्दे को उठाएगा। इस भूमिका में मैं गलत सूचनाओं से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। यह सब मैं दर्शकों को हल्के-फुल्के और दिलचस्प तरीके से बताऊंगी।'
एवलिन शर्मा का देसी अवतार
अभिनेत्री एवलिन शर्मा सोशल मीडिया के चलन को खूब समझती हैं। इसलिए, हाल ही में उन्होंने मॉडर्न कपड़े छोड़ पंजाबी अवतार धारण करके कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इसके बारे में एवलिन का कहना है, 'मुझे रंगीन कपड़ों का मेल बहुत पसंद है। सोशल मीडिया पर चमकदार दिखने वाली चीजें ही लोग पसंद करते हैं। मैं चाहती हूं कि जब मेरे प्रशंसक मेरी प्रोफाइल देखें तो उन्हें अच्छा महसूस होना चाहिए। आजकल मैं पार्टी और समारोहों में पहनी जाने वाले कपड़ों को बहुत याद कर रही हूं। मेरा भी हाल बाकी सब जैसा ही है। अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए मैंने यह फोटो पोस्ट किए हैं। ऐसे समय में हम सबको मुस्कुराने की जरूरत है।'
पढ़ें: लॉकडाउन के बीच इस टीवी अभिनेत्री ने की शादी, इंडस्ट्री छोड़ने का किया एलान