फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी के एलान के साथ ही स्टूडियो में स्वास्थ्य सुरक्षा तैयारी, भाबीजी घर पर हैं की टीम सबसे आगे

Mon, 04 May 2020 08:19 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 04 May 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain team may back to shooting with safety   preparedness after Kaun Banega Crorepati 12
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : Social Media

कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन के एलान के साथ ही मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में लाइट्स, कैमरा, एक्शन की तैयारी फिर से शुरू हो गई है। फिल्में और टीवी बनाने वाले निर्माताओं ने स्टूडियो के भीतर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अपनी तरफ से मानक तैयार करने की शुरूआत की है। माना जा रहा है कि शुरू में सारी शूटिंग इनडोर ही होंगी और जो लोग शूटिंग में शामिल होंगे।

Bhabiji Ghar Par Hain team may back to shooting with safety   preparedness after Kaun Banega Crorepati 12
binaifer kohli - फोटो : amar ujala mumbai

उनके लिए वहीं सेट के आसपास ही रहने की व्यवस्था की जाएगी ताकि वे घर लौटने की बजाय शूटिंग खत्म होने तक वहीं रुकें। तीसरा लॉकडाउन खत्म होने तक मुंबई के हालात भी बेहतर होने के आसार बन रहे हैं। टीवी के निर्माता और निर्देशक आस लगाए बैठे हैं कि जल्द से जल्द इस लॉकडाउन का खात्मा हो तो वे काम पर लौटें। क्योंकि टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद होने की वजह से इनके निर्माताओं को सबसे ज्यादा घाटा हो रहा है। 

Bhabiji Ghar Par Hain team may back to shooting with safety   preparedness after Kaun Banega Crorepati 12
binaifer kohli - फोटो : amar ujala mumbai

टीवी के लोकप्रिय शो 'भाबीजी घर पर हैं' की निर्माता बिनाफर कोहली का कहना है कि टीवी इंडस्ट्री और इसके निर्माता इस समय सबसे बड़ा घाटा झेल रहे हैं। क्योंकि चैनल पर ना तो उनके कोई ताजा एपिसोड प्रसारित हो रहे हैं और ना ही उन्हें कोई नया विज्ञापन मिल रहा है। बिनाफर अपनी पूरी यूनिट का शुरुआत से ही ख्याल रख रही हैं। और लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही वह शूटिंग के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain team may back to shooting with safety   preparedness after Kaun Banega Crorepati 12
Bhabiji Ghar Par Hain - फोटो : file photo

उनका कहना है, 'सभी निर्माताओं को शूटिंग के लिए तैयार रहना चाहिए। जैसे ही लॉकडाउन खत्म होता है, हम सबसे पहले अपने सेट की सफाई और उसे सैनिटाइज करवाएंगे। उसके बाद हमें चीजों की पड़ताल करनी पड़ेगी; जैसे कि एसी काम कर रहा है कि नहीं, ड्रेसिंग रूम में रखे कपड़े साफ हैं या नहीं। मुझे लगता है कि हम अगले दिन से ही शूटिंग शुरू कर सकते हैं क्योंकि हमारे एपिसोड तैयार हैं और सारी तैयारियां हो चुकी हैं।'

विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain team may back to shooting with safety   preparedness after Kaun Banega Crorepati 12
Bhabiji Ghar Par Hain - फोटो : instagram

बिनाफर के इस समय टीवी पर दो शो 'भाबीजी घर पर हैं' और 'हप्पू की उल्टन पलटन' चल रहे हैं। उनका मानना है कि जैसे ही शूटिंग फिर से शुरू होगी, चैनल उनके बजट में कटौती करेगा। वह बताती हैं, 'मुझे सब कुछ ठीक तरह से चलाने के लिए सब कुछ अपने हाथ में ही लेना होगा। हमारे यहां काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी दैनिक वेतन पर काम करते हैं। एक निर्माता के रूप में मुझे अपने शो को भली भांति चलाते रहने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना ही होगा।' 

पढ़ें: I For India: कोरोना से जंग में एक साथ उतरे 85 कलाकारों ने दी प्रस्तुति, कॉन्सर्ट के जरिए जुटाए करोड़ों रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed