कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में अपने यहां नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। वह और हर्ष बेबी बॉय के माता-पिता बने हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। भारती सिंह ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार काम किया और डिलीवरी से पहले तक वह शूट करती रहीं। हर महिला की तरह भारती के लिए भी प्रेगनेंसी का टाइम काफी टफ था और इसी तरह से डिलीवरी का समय भी उनके लिए काफी मुश्किल रहा, लेकिन भारती सिंह ने सभी महिलाओं के लिए मिसाल पेश की है, यहां तक कि इतने दर्द में होने के बावजूद उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए घर से हॉस्पिटल तक की पूरी जर्नी शेयर की है।
Bharti Singh: डिलीवरी से पहले रातभर दर्द में रही थीं भारती सिंह, कॉमेडियन ने शेयर की घर से हॉस्पिटल तक की पूरी जर्नी
डिलीवरी के दो दिन पहले से शुरू हो गया था दर्द-
भारती सिंह को डिलीवरी से दो दिन पहले ही दर्द शुरू हो गया था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये डिलीवरी पेन है या नहीं। वह व्लॉग में कहती हैं कि शाम से अजीब सा कमर में पेन हो रहा है लेकिन पता नहीं कि ये डिलीवरी पेन या नहीं...मैं घर पर अकेली हूं और हर्ष ऑफिस में हैं क्योंकि कल शूट है हमारा, लेकिन मैं दर्द सहन कर सकती हूं अभी मैंने किसी को बोला नहीं है न मम्मी को और न अपनी सासू मां को न ही हर्ष को। भारती ने इस दौरान किसी को कुछ नहीं बताया क्योंकि वह किसी को परेशान नहीं करना चाहती थीं और दर्द में भी कहती है कि चलो देखते हैं कि रात कैसी निकलती है।
दर्द के बावजूद किया शूट-
इसके बाद भारती ने दूसरे दिन बताती हैं कि आज शूट था और सहने लायक दर्द था मैं शूट पर आ गई हूं...मैंने किसी को नहीं बोला है। मेरा ये जो बेबी है वह बहुत प्यारा है। जब मैं काम पर आती हूं तो दर्द वगैरह सब भूल जाती हूं। दस पंद्रह साल से काम कर रही हूं तो घर बैठना अच्छा नहीं लगता। भारती कहती हैं कि ज्यादा दर्द होगा तो हर्ष को बोल दूंगी। बस ब्लेसिंग दीजिए बहुत सारी, कि आज का शूट भी अच्छे से निकल जाए। वह हमेशा की तरह मजाक में कहती हैं और ये आ जाए यार बहुत टाइम लगा रहा है बेबी आने में। बहुत ढीठ बच्चा है...ढीठ बच्चा है या अच्छा बच्चा है ये तो आने के बाद में पता चलेगा।
भारती कहती हैं-मेरा रोना निकल रहा है-
भारती ने इसके बाद डिलीवरी वाले दिन की जर्नी भी शेयर की है, जिसमें वह हर्ष के साथ हॉस्पिटल जा रही हैं। इस दौरान दोनों खुश होने के साथ ही नर्वस भी दिखाई दिए। भारती कहती हैं कि बच्चा एक ही अच्छा तो हर्ष कहते हैं बच्चे छह ही अच्छे। भारती और हर्ष ने इस बारे में अभी तक घर वालों को नहीं बताया था क्योंकि उनके मुताबिक सभी काफी पैनिक हो जाते। हॉस्पिटल पहुंचने के दौरान भारती काफी नर्वस थीं वह कहती हैं कि डर लग रहा है। वह अस्पताल के रूम में कहती हुई नजर आ रही हैं कि कम मेरी हालत खराब हो रही है मेरा रोना निकल रहा है।
पूरी रात दर्द में थीं भारती सिंह-
पूरी रात निकलने के बाद भारती को सुबह साढ़े चार बजे बहुत तेज दर्द शुरू हो जाते हैं, इस दौरान भी वह कहती हैं कि मैं इसलिए धीरे-धीरे बात कर रही हूं कि मैं नहीं चाहती की हर्ष की नींद खराब हो। हर आधे घंटे पर डॉक्टर आकर चेक कर रहे हैं। मुझे अपनी मां की बहुत याद आ रही है। इसके बाद हर्ष बताते हैं कि डॉक्टर ने बोला है कि भी कुछ ही देर में हो जाएगा क्योंकि इसको पेन स्टार्ट हो गए हैं कल रात से बहुत दर्द में हैं लेकिन बहुत स्ट्रांगली दर्द सह रही है। बाकी आगे की खुशखबरी तो भारती फैंस को दे ही चुकी हैं कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। वैसे भारती की हिम्मत को सलाम है कि दो दिन पहले से दर्द में होने के बावजूद वह अपने काम को करती रहीं और इतने दर्द में भी उन्होंने मुस्कुराते हुए सब हैंडल किया।