फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh Farm House: कर्जत में लग्जरी फार्महाउस की मालकिन हैं भारती सिंह, मुंबई में भी बना रखा है आलीशान घर

Fri, 14 Jan 2022 03:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 14 Jan 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh farmhouse inside pictures will make you amaze
bharti singh - फोटो : screen shot

कॉमेडियन भारती सिंह इस समय अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए पति हर्ष लिंबाचिया संग एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी थी। इसके बाद भारती ने एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी। इस समय कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रेग्नेंसी के समय में कोविड से बचने के लिए भारती सिंह कुछ समय के लिए अपने पति हर्ष के साथ फार्म हाउस में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करके घर में अंदर की झलक भी दिखाई है। इस फार्महाउस में स्वीमिंग पूल के साथ सारी सुख-सुविधा की चीजें मौजूद हैं।

Bharti Singh farmhouse inside pictures will make you amaze
bharti singh - फोटो : insta

भारती सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपने फार्म हाउस की अंदर की झलक शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि मुंबई में बढ़ते कोरोना केस की वजह से उन्होंने यहां शिफ्ट होने का फैसला लिया है। भारती सिंह के पति हर्ष ने इस बात की जानकारी भी दी कि वह अब फार्म हाउस से ही शूटिंग करेंगी और व्लॉग बनाएंगे। वीडियो में भारती और हर्ष मस्ती करते नजर आ आए।

Bharti Singh farmhouse inside pictures will make you amaze
bharti singh - फोटो : screen shot

भारती सिंह हर्ष का मजाक बनाते हुए कहती हैं कि मैं एक छोटे से राइटर की बीवी हूं। तो वहीं हर्ष भी भारती का मजाक बनाते हुए कहते हैं कि 'घर में रहना चाहिए, इसका एक फायदा होता है कि आप जिंदगी की कड़वी सच्चाई के सामने रहते हैं'। हर्ष ने आगे कहा, "करें क्या झगड़ा फार्म हाउस पे (क्या हमें फार्म हाउस में लड़ना चाहिए)?" इस पर भारती ने जवाब दिया, "फार्महाउस ऐसे कह रहा है जैसे सलमान खान के फार्म हाउस के पास ही हमारा फार्म हाउस है"। आपको बता दें की भारती का फार्म हाउस काफी बड़ा है और इसमें खुला स्पेस भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh farmhouse inside pictures will make you amaze
bharti singh - फोटो : screen shot

स्वीमिंग पूल-
भारती के इस फार्म हाउस में एक बड़ा स्वीमिंग पूल भी बना हुआ है और उसके आस-पास भी काफी  खुली जगह है। इसी के साथ फार्म हाउस में कई बड़े कमरे भी बने हुए हैं।  भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ यहां शिफ्ट हुईं हैं।

विज्ञापन
Bharti Singh farmhouse inside pictures will make you amaze
bharti singh - फोटो : screen shot
भारती सिंह कहती हैं कि 'मैंने सोचा है कि आज का खाना गैस पर नहीं बल्कि चूल्हे पर सिगड़ी टाइप पर बनाएं'। इसके बाद शाम को जहां हर्ष लिंबाचिया चूल्हे  पर कुछ ग्रिल करते नजर आते हैं तो वहीं भारती भी रोटियां सेंकती नजर आईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed