{"_id":"5bc713c8bdec2269aa2a0e98","slug":"bharti-singh-hospitalized-again-due-to-leg-surgery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन भारती सिंह फिर से अस्पताल में भर्ती, डेंगू के बाद अब इस बीमारी से जूझ रहीं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कॉमेडियन भारती सिंह फिर से अस्पताल में भर्ती, डेंगू के बाद अब इस बीमारी से जूझ रहीं
Wed, 17 Oct 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bharti Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में बिग बॉस 12 में स्पेशल परफॉर्मेंस देती नजर आई थीं। जिसमें उन्होंने कंटेस्टेंट को खूब एंटरटेन किया। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को पिछले दिनों डेंगू हुआ था। भारती कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। अब एक बार फिर से भारती के फैंस के लिए बुरी खबर है।
2 of 5
bharti singh
भारती को दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पिंकविला के मुताबिक, भारती सिंह को दाएं पैर में लिगामेंट की प्रॉब्लम हो गई है। पैर के ऑपरेशन के लिए वो अस्पताल में भर्ती हैं। बीमारी के चलते भारती रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के लॉन्चिंग इवेंट में भी नहीं पहुंच पाई थीं।
3 of 5
Bharti Singh
- फोटो : Instagram
इंडियाज गॉट टैलेंट भारती सिंह को होस्ट करना था। इसके कुछ एपिसोड की शूटिंग भी उन्होंने कर ली थी लेकिन पैर में परेशानी के चलते उन्होंने ब्रेक ले लिया है। पिछले दिनों भारती सिंह इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रमोशन करती हुई दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारती
- फोटो : self
बता दें भारती रियलिटी शो की पहली पसंद रहती हैं। इतना ही नहीं भारती के पति की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। चैनल्स इस जोड़ी को अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर करते हैं। इस जोड़ी ने 'नच बलिए' में एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए चार्ज किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
भारती सिंह
भारती से बिग बॉस के लॉन्चिंग इवेंट में पहुंची थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि वो बिग बॉस में हिस्सा लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब उनसे लॉन्चिंग में आने की वजह पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'ये शो हम केवल पैसों के लिए कर रहे हैं।' वहीं, भारती ने हंसते हुए कहा था, 'मुझे पता चला कि बिग बॉस में इस बार जोड़ियों में आना है। मुझे अपने पति हर्ष के साथ एंट्री करनी है। ऐसे में मुझे लगा कि चलो अब मैं फैमिली प्लानिंग कर सकती हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।