फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh: डिलीवरी से एक दिन पहले तक काम करती रहीं भारती सिंह, वीडियो देख फैंस ने दी शाबाशी

Sun, 03 Apr 2022 11:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 03 Apr 2022 11:13 PM IST
सार

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने रविवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल एक बेटे के माता-पिता बने हैं। 
 

विज्ञापन
Bharti Singh kept working till a day before delivery fans applauded her after watching the video
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने रविवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल एक बेटे के माता-पिता बने हैं। भारती सिंह के मां बनने पर जहां सभी उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं तो वहीं भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भारती के मां बनने से ठीक एक दिन पहले का है। शनिवार को रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री अपने पति हर्ष का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। वीडियो को देख कॉमेडियन के फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। दरअसल डिलीवरी से एक दिन पहले तक काम करती भारती के जज्बे को उनके फैन शाबाशी दे रहे हैं।

 

Bharti Singh kept working till a day before delivery fans applauded her after watching the video
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

वियल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए पैपराजी ने कैप्शन में लिखा, भारती सिंह को सलाम क्योंकि वह कल तक काम कर रही थीं। जैसा कि शाहरुख खान ने एक बार कहा था आपका काम ही आपका धर्म है। शेयर किए गए इस वीडियो में भारती हर्ष को गले लगाते हुए कहती हैं, हमारा बच्चा कब आएगा?

Bharti Singh kept working till a day before delivery fans applauded her after watching the video
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : यूट्यूब

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार भारती और उनके जज्बे की तारीफ करते दिख रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा भारती को सलाम तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा आपने दिल जीत लिया। एक और यूजर ने लिखा, प्रशंसनीय कार्य तो वहीं एक यूजर ने भारती को रॉकस्टार बताते हुए लिखा क्या रॉकस्टार हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh kept working till a day before delivery fans applauded her after watching the video
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम

एक अन्य महिला ने अपने इसी तरह के अनुभव का वर्णन करते हुए लिखा, मैंने भी सुबह तक ऑफिस किया और उसी रात में लेबर में चली गई। महिलाएं सुपर हीरो होती हैं। गौरतलब है कि कॉमेडियन भारती सिंह ने रविवार को एक बेटे को जन्म दिया। इस बारे में उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की।

विज्ञापन
Bharti Singh kept working till a day before delivery fans applauded her after watching the video
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर के जरिए हर्ष ने फैंस को बताया कि उन्हें बेटा हुआ है। कॉमेडियन के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर करते हुए हर्ष लिंबाचिया ने कैप्शन में लिखा बैटा हुआ है। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी भारती और हर्ष को उनके इस खास दिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed