सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में इस वजह से परेशान हुईं कॉमेडियन भारती, हाथ जोड़कर की अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 15 Apr 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
bharti singh requested to provide food of street dogs during lockdown
bharti singh - फोटो : social media

लॉकडाउन में जब लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं ऐसे में स्ट्रीट डॉग्स के लिए के भी समस्या पैदा हो गई है। मुंबई में फिल्म सिटी बंद है। वहां पर स्ट्रीट डॉग्स भूख और प्यास से दिनभर भटकते रहते हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने स्ट्रीट डॉग्स की मदद के लिए गुहार लगाई है। कुछ समय पहले सोनम कपूर ने मदद की अपील की थी। सोनम के बाद भारती सिंह भी इन बेजुबान जानवरों के लिए आगे आई हैं। 

Trending Videos
bharti singh requested to provide food of street dogs during lockdown
भारती सिंह - फोटो : SELF

भारती ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म सिटी में घूमने वाले स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने की अपील की है। भारती हाथ जोड़कर कहती हैं कि 'मैं रोज फनी वीडियोज बनाती हूं लेकिन आज मेरा मूड बहुत खराब है। सुबह-सुबह मुझे किसी ने वीडियो भेजा है कि हमारी फिल्म सिटी के डॉग्स कैसे मर रहे हैं। शूटिंग हो नहीं रही, सेट चल नहीं रहे। कोई खाना नहीं डाल रहा। मेरा मूड सुबह से ही खराब था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bharti singh requested to provide food of street dogs during lockdown
Bharti Singh

भारती आगे कहती हैं कि 'मैं कहना चाहूंगी, हाथ जोड़कर आपसे रिक्वेस्ट है कि जितने भी निर्माता हैं, चैनल हैं, आर्टिस्ट हैं वो प्लीज वहां के वॉचमैन को जाकर कुछ खाने का दें। ये बोल नहीं सकते लेकिन ये हमें समझना पड़ेगा।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#bhartisingh humble request to feed dogs of filmcity. If you wish to donate and help then please support Animal Matters to Me @amtmindia #bhartisingh 🙏 #IndiaFightsCorona

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

bharti singh requested to provide food of street dogs during lockdown
भारती - फोटो : self

भारती ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया था उन्हें कोरोना वैक्सीन मिल गई है। भारती ने बताया कि 'इस वैक्सीन का पूरा नाम है- घर पर बैठो।' भारती ने लोगों से घर पर बैठने की अपील की। 

विज्ञापन
bharti singh requested to provide food of street dogs during lockdown
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11 हजार से ज्यादा हो गई है, 1344 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 392 लोगों की मौत हो गई है।  

असल जिंदगी में बेहद मॉडर्न हैं 'रामायण' की 'सीता', जानें परिवार में है कौन-कौन
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed