फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: ‘टिकट टू मुख्य घर’ टास्क में जय ने प्रतीक का बिगाड़ा खेल, दोनों के बीच हुई धक्का-मुक्की

Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 jay bhanushali spoils pratik sehajpal game in Ticket to Main Ghar task
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 को हिट बनाने के लिए मेकर्स और कंटेस्टेंट्स खूब मेहनत कर रहे हैं। मेकर्स शो में रोज नए टर्न और ट्विस्ट ला रहे हैं, तो कंटेस्टेंट्स भी एक-दूसरे से पंगा ले रहे हैं। हाल ही में, बिग बॉस की तरफ से मुख्य घर में शामिल सभी कंटेस्टेंट्स को जंगलवासियों के साथ रहने का आदेश दिया गया था। साथ ही मुख्य घर पर ताला भी लगा दिया गया था। लेकिन अब बिग बॉस की तरफ से सभी कंटेस्टेंट्स को एक चांस दिया गया, जिससे वह मुख्य घर में अपनी जगह बना पाएंगे। बिग बॉस की तरफ से घर में सभी कंटेस्टेंस्ट को 'टिकट टू मुख्य घर' टास्क दिया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को घर में जाने के लिए एक मोटी रकम चुकानी पड़ रही है।


 
जय ने बिगाड़ा प्रतीक का खेल
इस टास्क के तीन राउंड हो चुके हैं, जिसे जीतकर करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन और शमिता शेट्टी मुख्य घर में पहुंच गए हैं। लेकिन इस टास्क में जय भानुशाली प्रतीक सहजपाल का खेल बिगाड़ते हुए नजर आए हैं।

Bigg boss 15 jay bhanushali spoils pratik sehajpal game in Ticket to Main Ghar task
Jay Bhanushali - फोटो : Social Media

जय ने फाड़े प्रतीक के नोट
दरअसल, बिग बॉस ने मुख्य घर में पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया, जिसे कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में खेल रहे हैं। इस टास्क में जय और प्रतीक एक ही टीम में हैं। इस टास्क के हर राउंड में घरवालों को एक अमाउंट दिया गया, जो विजेता के प्राउस अमाउंट से कट जाएगा। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को सही नोट बनाकर दिखाने थे, लेकिन जय भानुशाली ने प्रतीक को नोट बनाने ही नहीं दिए। जय नहीं चाहते थे कि, विजेता के पैसे कटे। इसी वजह से वह अपनी ही टीम को हराने की कोशिश कर रहे थे।

Bigg boss 15 jay bhanushali spoils pratik sehajpal game in Ticket to Main Ghar task
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

हालांकि, प्रतीक इस टास्क को जीतने की कोशिश कर रहे थे, जिस वजह से प्रतीक और जय में धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई। टास्क के तीसरे राउंड में जय ने प्रतीक को काफी टाइट पकड़ लिया था और प्रतीक जय से छूटने की कोशिश कर रहे थे, जिसमें दोनों के बीच धक्का मुक्की होने लग गई थी। इस दौरान जय ने प्रतीक के सारे नोट फाड़ दिए थे, जिस वजह से दोनों के बीच बहस भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 15 jay bhanushali spoils pratik sehajpal game in Ticket to Main Ghar task
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

जय भानुशाली के इस कदम का परिणाम ये हुआ कि, इस राउंड में प्रतीक का महज एक नोट ही बन पाया, जिस वजह से उनकी टीम हार गई थी। इस राउंड में शमिता और विशाल जीत गए थे।

विज्ञापन
Bigg boss 15 jay bhanushali spoils pratik sehajpal game in Ticket to Main Ghar task
Jay Bhanushali

हालांकि, इस टास्क के बाद पूरा घर जय को समझाते हुए नजर आया। हर कोई जय को बोल रहा था कि, उन्हें पैसों पर ध्यान में ना रखते हुए इस टास्क को अच्छे से खेलना चाहिए। लेकिन जय ने किसी की बात नहीं मानी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed