फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: घर के इन सदस्यों के प्रदर्शन से नाखुश हैं फैंस, दिखावटी व्यवहार के चलते दिया फेक का टैग

Thu, 21 Oct 2021 10:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 21 Oct 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Fake Contestants of Bigg Boss 15: Fans are unhappy with the performance of these members of the house
Bigg Boss 15 कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस का 15वां सीजन शुरु होते ही दर्शकों को खूब पसंद रहा है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। ऐसे में शो में रोजाना कोई ना कोई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। इस बार शो का हिस्सा बने कई कंटेस्टेंट्स जहां लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। तो वहीं, कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी जिन्हें दर्शक बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे हैं। दरअसल, शो में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जो दर्शकों को फेक लग रहे हैं। दर्शकों के मुताबिक ये सदस्य गेम में बने रहने के लिए दिखावा कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौन है वो सदस्य जिन्हें दर्शकों ने दिया फेक कंटेस्टेंट का टैग- 



अफसाना खान
जानी-मानी पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने बीते हफ्ते शो में जमकर बवाल किया था। घर में हंगामा करते हुए अफसाना ने हाथापाई तक कर डाली। हालांकि, बाद में गेम खराब होता देख अफसाना ने अपनी चोट का बहाना बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में फैंस को यह सब गेम में बने रहने के लिए अफसाना का दिखावा लगा। 

Fake Contestants of Bigg Boss 15: Fans are unhappy with the performance of these members of the house
जय भानुशाली  - फोटो : सोशल मीडिया

जय भानुशाली 
शो में बीते हफ्ते काफी हंगामे देखने को मिले। वहीं, शो में शुरू से ही विवादों का हिस्सा रहे जय भानुशाली जमकर गालियां देते नजर आए। जय का यह रूप देख दर्शक भी काफी हैरान रह गए। अपनी इस हरकत के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी होना पड़ा। फैंस का मानना है कि शो में फुटज पाने के लिए जय ऐसा कर रहे हैं।

Fake Contestants of Bigg Boss 15: Fans are unhappy with the performance of these members of the house
माइशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

माइशा अय्यर 

शो में आते ही अपने लव एंगल से सुर्खियां बटोरने वालीं माइशा अय्यर के इस व्यवहार को दर्शक दिखावा बता रहे हैं। दरअसल, लोगों का मानना है कि माइशा अय्यर गेम में बने रहने के लिए फेक लव स्टोरी का सहारा ले रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Contestants of Bigg Boss 15: Fans are unhappy with the performance of these members of the house
ईशान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

 
ईशान सहगल 
मायशा के अलावा शो में नजर आ रहे ईशान सहगल को भी दर्शकों ने इस लिस्ट में शामिल किया है। मायशा के साथ उनकी लव स्टोरी को सभी ने ढोंग करार दिया है। दो दिन में प्यार और फिर झगड़े वाले इस रिश्ते पर अब फैंस भी सवाल खड़े करने लगे हैं। ईशान की इन्हीं हरकतों के कारण दर्शकों ने उन्हें फेक का टैग दिया है। 

विज्ञापन
Fake Contestants of Bigg Boss 15: Fans are unhappy with the performance of these members of the house
डोनल बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

डोनल बिष्ट 
हाल ही में शो में हुए डबल एलिमिनेशन के कारण बाहर हुईं एक्ट्रेस डोनल बिष्ट को भी दर्शकों ने फेक कैटेगरी में रखा है। दरअसल, फैंस को डोनल से बहुत उम्मीदें थीं। हालांकि, शो में फेक बनने की उनकी कोशिश ने दर्शकों का दिल तोड़ दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed