{"_id":"61717498d087fc1e4d7c1fde","slug":"sad-chandrakant-pandya-who-played-nishad-raj-in-ramayana-passes-away-actress-deepika-chikhalia-pays-tribute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुखद: रामायण में निषाद राज का किरदार निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या का निधन, अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दुखद: रामायण में निषाद राज का किरदार निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या का निधन, अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने दी श्रद्धांजलि
टेलीविजन के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में भगवान श्रीराम के मित्र निषाद राज का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है। चंद्रकांत के निधन के बारे रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में देवी सीता की भूमिका में नजर आईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता चंद्रकांत की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही सीरियल ‘रामायण’ से जुड़े सभी कलाकार और दर्शक शोक व्यक्त कर रहे हैं।
चंद्रकांत के निधन पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस दीपिका ने कैप्शन में लिखा- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्रकांत पंड्या, रामायण के निषाद राज’। वहीं, रामायण में भगवान राम का किरदार करने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने भी चंद्रकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया। चंद्रकांत पंड्या गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव के रहने वाले थे।
2 of 5
चंद्रकांत पंड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
उनका जन्म 1 जनवरी 1946 में एक व्यवसायी परिवार में हुआ था। चंद्रकांत के पिता एक व्यापारी थे, जो गुजरात से आकर मुंबई में बस गए थे। इसके बाद चंद्रकांत का बचपन और उनकी पढ़ाई मुंबई में ही पूरी हुई। घरवाले अभिनेता को प्यार से बबला बुलाते थे।
3 of 5
रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
चंद्रकांत बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमजद खान के गहरे मित्र थे। दोनों ने साथ में ही अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की थी। बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी रखने वाले चंद्रकांत की नाटक के दौरान मुलाकात अरविंद त्रिवेदी से हुई थी। दोनों ने कई नाटक में साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंद्रकांत पंड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
चंद्रकांत ने अभिनय में अपना करियर गुजराती फिल्म ‘कडू मकारनी’ से शुरू किया था। इस फिल्म में काम कर पंड्या गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर में शामिल हो गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ के अलावा चंद्रकांत ने 100 से ज्यादा हिंदी गुजराती फिल्मों और टीवी धारावाहिक में काम किया था। इसमें ‘विक्रम बेताल’, ‘संपूर्ण महाभारत’, ‘तेजा’ और ‘होते होते प्यार हो गया’ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले बीते दिनों ही रामायण के मशहूर किरदार में नजर आए एक कलाकार का निधन हुआ था। लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का इसी महीने की 5 तारीख को निधन हुआ था। वह 83 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।