{"_id":"580856294f1c1b1030703a9d","slug":"big-boss-season-10-episodic-update-third-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss : लव स्टोरी शुरू, हीरोइन रोई, बाबा ने मांगी माफी ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss : लव स्टोरी शुरू, हीरोइन रोई, बाबा ने मांगी माफी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
बिग बॉस 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में झगड़े शुरू हो गए हैं। तीसरे दिन रोहन और मनु पंजाबी के बीच काफी तू-तड़ाक हुई। इसे देख मोनालिसा टूट गई और कैमरे के सामने रोते हुए घर से बाहर निकालने की अपील की। वहीं, आकांक्षा और गौरव के बीच भी कुछ-कुछ होता दिख रहा है।
बिग बॉस 10
दरअसल, बिग बॉस ने पहले लग्जरी बजट के लिए काम की घोषणा कर दी है। इसके तहत सेलिब्रिटीज को घर का सेवक से मालिक बनने के लिए फिलहाल घर के मालिकों यानि इंडियावालों के राज जानने होंगे। इसके लिए उन्हें एक पहेली दी जाएगी और इसमें किसी एक मालिक का नाम छुपा होगा। सेलिब्रिटीज को इस नाम का अंदाजा लगाना होगा।
इसी दौरान जब दूसरी पहेली के लिए सेलिब्रिटी सदस्य रोहन डिनर के वक्त अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ चर्चा करने लगे तो मनु ने उन्हें रोकना चाहा और यहीं से झगड़ा शुरू हो गया। जो काफी देर तक चला।
इसी दौरान जब दूसरी पहेली के लिए सेलिब्रिटी सदस्य रोहन डिनर के वक्त अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ चर्चा करने लगे तो मनु ने उन्हें रोकना चाहा और यहीं से झगड़ा शुरू हो गया। जो काफी देर तक चला।
मोनालिसा
टूट गई मोनालिसा, बोली नहीं रहना घर में
वहीं, बिग बॉस में तीसरे दिन हुए रोहन और मनु के झगड़े को देख भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा टूट गईं। वह रोती हुई कैमरे के सामने आई और बिग बॉस से घर से बाहर निकालने की अपील की।
वहीं, बिग बॉस में तीसरे दिन हुए रोहन और मनु के झगड़े को देख भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा टूट गईं। वह रोती हुई कैमरे के सामने आई और बिग बॉस से घर से बाहर निकालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस 10
बाबा पड़ने लगे नरम
उधर, लोपामुद्रा को धमकी देने के एक दिन बाद ही स्वामी ओम अब नरम पड़ने लगे हैं। स्वामी अपनी टीम में भरोसा खोते दिख रहे हैं। सुबह स्वामी ने नवीन को कहा कि गौरव आकांक्षा को शादी का झांसा दे रहा है। इसके साथ ही स्वामी ने तीसरे दिन लोपामुद्रा से माफी भी मांगी।

आकांक्षा और गौरव में कुछ पक रहा है ?
उधर, आकांक्षा और गौरव को देखकर लगने लगा है कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। हालांकि ये क्या है आने वाले दिनों में बहुत जल्द पता चल जाएगा। लेकिन दोनों की बातें सुन ऐसा लग रहा है कि दोनों बिग बॉस 10 के अगले इन हाउस कपल होंगे।