फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट ने ट्रोलर्स को लिया आड़े हाथों, दिया ऐसा जवाब हो गई बोलती बंद

Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant hina khan slams troller
Hina Khan - फोटो : Instagram

बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं हिना खान कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने फिटनेस वीडियो को लेकर। अब एक बार हिना खान चर्चा में हैं इस बार उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।

bigg boss 11 contestant hina khan slams troller
hina khan

हिना खान ने ट्रोल करने वाले को उसी के अंदाज में जवाब दिया। दरअसल, हिना खान ने 17 मई को रमजान की शुभकामनाएं अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थीं। अपने बधाई संदेश में हिना खान ने हिजाब पहने अपनी फोटो डाली थी। उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी फर्स्ट सहरी एवरीवन, रमदान मुबारक, जुम्मा मुबारक'।



 

bigg boss 11 contestant hina khan slams troller
Hina Khan

बस फिर क्या था ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ट्रोलर ने इस पर लिखा, 'मोहतरमा आज दूसरी सहरी थी, आपने बेवकूफी के चक्कर में एक रोजा काजा कर लिया है। खैर आपको भी जुम्मा मुबारक दुआओं में याद रखिएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant hina khan slams troller
Hina Khan
इसके बाद हिना खान भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने लिखा, 'मोहतरम मुंबई में पहली सहरी और पहला रोजा आज से है। आपने बेवकूफी के चक्कर में पूरी जांच पड़ताल नहीं की, खैर आपको भी जुम्मा मुबारक और दुआओं में याद जरुर रखिएगा।'

 
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant hina khan slams troller
Hina Khan

हिना खान कुछ भी पोस्ट करें लोग उन्हें ट्रोल करने चले आते है। ऐसा ही एक बार उनकी फिश कट ड्रेस को लेकर हुआ था जिस पर ट्रोलर्स ने उन्हें फूलदान से लेकर न जाने क्या-क्या कमेंट्स किए थे लेकिन टीवी की ये बहू जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed