Bigg Boss 11: बत्तियां बुझते ही पुनीश को 5 मिनट तक किस देने के बाद ये बोली बंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात घर की बत्तियां बुझते ही पुनीश बंदगी की बेड पर आ गए। दोनों ने थोड़ी देर रोमांटिक बातें कीं। पुनीश ने कहा कि वह उनके प्यार में फंस गए हैं। बातों के बीच में उन्होंने बंदगी से किस करने की रिक्वेस्ट कर डाली जिसके लिए बंदगी राज़ी भी हो गईं। किस करने के फौरन बाद बंदगी ने पुनीश को कहा कि वह पागल हो गए हैं।
When Puneesh Sharma and Bandgi Kalra were caught smooching! Watch Video -#BB11 #BiggBoss11 pic.twitter.com/ZjJmb2XXar
(अगली स्लाइड में पढ़ें, क्यों पुनीश को किस करने के लिए तैयार हो गईं बंदगी)
गौरतलब है कि सपना चौधरी ने प्रियांक के सामने खुलासा किया है कि पुनीश ने उन्हें खुद बाताया कि वो शो के लिए बंदगी का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं शो से बाहर निकलते ही ज्योति कुमारी ने भी दावा किया पुनीश और बंदगी की लव स्टोरी सिर्फ एक नाटक है। इसी एपिसोड में सलमान खान ने भी इशारा किया कि लाख कोशिशों के बाद भी पुनीश-बंदगी की नजदीकियां विकास-शिल्पा के झगड़े के आगे फीकी पड़ रही हैं। शायद इसका एहसास बंदगी और पुनीश दोनों को है, इसलिए जान बूझकर वे इंटीमेट हो रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रियांक शर्मा की घर वापसी के बाद बंदगी का पलड़ा भारी हो चुका है। पुनीश के साथ-साथ वह प्रियांक से भी दोबारा नजदीकियां बढ़ रही हैं। इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब प्रियांक के कहने पर उन्होंने उनकी पीठ पर लोशन लगाया। ताज्जुब की बात ये है कि प्रियांक की यह 'मदद' बंदगी तब भी कर सकती थीं जब पुनीश वॉशरूम में मौजूद थे। लेकिन बंदगी ने उनके वहां से चले जाने का इंतजार किया और तब प्रियांक को क्रीम लगाई।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आने से पहले ही बंदगी कालरा की ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल से शादी तय हो चुकी थी। लेकिन शो में पुनीश से बढ़ती उनकी नजदीकियों से दुखी होकर डेनिस ने ब्रेकअप का इशारा दिया है।