पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्शी खान पर ऐसा आरोप लगाकर बुरा फंसा पुजारी, उलटा हो गई यौन शोषण के केस में FIR

Thu, 08 Mar 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 ex contestant arshi khan file case of sexual harrasment against a pandit

बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान अपने विवादित बयानों और बोल्ड तस्वीरों के चलते अधिकतर समय सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में अर्शी खान एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। खबर है कि अर्शी खान पर एक पुजारी ने 40 हजार रुपए न चुकाने का आरोप लगाया है। वहीं अर्शी खान ने उल्टा उस पुजारी पर यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है। 

bigg boss 11 ex contestant arshi khan file case of sexual harrasment against a pandit

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, साईं धाम मंदिर (कांदिवली) के पुजारी रमेश जोशी से अर्शी खान ने दो साल पहले 40 हजार रुपए लिए थे। ये रुपये अर्शी खान ने अभी तक नहीं चुकाए हैं। कई बार कहने के बाद भी जब पुजारी को उसका पैसा वापस नहीं मिला तो उन्होंने समता नगर के पुलिस स्टेशन में अर्शी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

bigg boss 11 ex contestant arshi khan file case of sexual harrasment against a pandit

पुजारी के अनुसार, अर्शी खान से उनकी मुलाकात साल 2015 के सितंबर महीने में हुई थी। अर्शी मंदिर में लगातार दर्शन के लिए आती रहती थीं। 5 दिसंबर 2015 में अर्शी और उनके पब्लिसिस्ट फेल्न मंदिर आए और कहा कि उनका किसी ने बैग और मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। अर्शी ने कहा कि वह इस समय आर्थिक तंगी का सामना कर रही है और उसे अपने इलाज के लिए पैसा चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 ex contestant arshi khan file case of sexual harrasment against a pandit

पुजारी ने बताया कि उन्होंने अर्शी को 40 हजार रुपए कैश दिए थे। इसके कुछ समय बाद ही अर्शी खान ने मंदिर आना छोड़ दिया और फोन कॉल उठाना भी बंद कर दिया। हालांकि बाद में अर्शी ने खुद पुजारी को कॉल कर कहा था कि वह जल्द ही पैसा लौटा देंगी। जैसे ही प्रोड्यूसर्स उनकी बकाया रकम वापस देते हैं, वह तुरंत पैसा दे देगी।

विज्ञापन
bigg boss 11 ex contestant arshi khan file case of sexual harrasment against a pandit

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंड़ित का कहना है कि अर्शी उनकी बेटी जैसी है। उन्होंने उसकी मदद की लेकिन अर्शी ने उनका विश्वास तोड़ दिया। पंड़ित का कहना है कि वह पुलिस की मदद चाहते हैं ताकि उनका पैसा वापस मिल सके। वहीं अर्शी खान ने पंडित के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है। अर्शी खान के पब्लिसिस्ट फेल्न का कहना है कि लगाए गए आरोप झूठे हैं। अर्शी ने कोई भी रकम पंडित से उधार नहीं ली है। वह सिर्फ अर्शी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। पुलिस ने किसी भी तरह का केस अर्शी के खिलाफ दर्ज नहीं किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed