फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: इन दो सितारों ने इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप का किया एलान, KISS करते हुए शेयर की तस्वीर

Mon, 06 Apr 2020 01:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 06 Apr 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Priyank Sharma shares a romantic with benafsha soonawalla Bigg Boss 11 ex contestant
Priyank Sharma and Benafsha Soonawalla - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे के बड़े शो कहे जाने वाले 'बिग बॉस' ने इंडस्ट्री को कई कपल्स दिए हैं। यानी आज कई ऐसे सितारे हैं जो बिग बॉस में आने के बाद एक दूसरे से प्यार करने लगे और फिर एक दूजे के हो गए। इस लिस्ट में अब  'बिग बॉस 11' में नजर आ चुके प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला का नाम भी जुड़ गया है। इन दोनों ने अपने प्यार को आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया इसके साथ ही तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा। इन दोनों का इजहार-ए-मोहब्बत का अंदाज उनके प्रशंसकों को भी पसंद आ रहा है।

Priyank Sharma shares a romantic with benafsha soonawalla Bigg Boss 11 ex contestant
Priyank Sharma - फोटो : file photo

बेनाफ्शा ने प्रियांक को किस करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बेनाफ्शा ने लिखा- 'मुझे तुम से ज्यादा अच्छे से कोई नहीं रख सकता। मेरा प्यार आदतन है।' बेनाफ्शा के अलावा प्रियांक ने भी इसी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया। इन दोनों के इस पोस्ट पर कई सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। 

Priyank Sharma shares a romantic with benafsha soonawalla Bigg Boss 11 ex contestant
Priyank Sharma - फोटो : file photo

गायक और अभिनेता मियांग चेंग ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये बहुत ही अच्छा है।' वहीं अभिषेक शर्मा ने लिखा- 'तुम दोनों से बहुत प्यार करता हूं। एक साथ देखकर खुश हूं।' स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियांक और बेनाफ्शा का बीते साल मई में ब्रेकअप हो गया था। कहा जा रहा है ऐसा प्रियांक की नताशा स्तांकोविक से बढ़ती नजदीकियों की वजह से हुआ था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Can’t nobody keep me like you Call it unconventional My love is habitual

A post shared by Benafsha Soonawalla (@benafshasoonawalla) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyank Sharma shares a romantic with benafsha soonawalla Bigg Boss 11 ex contestant
Priyank Sharma and Benafsha Soonawalla - फोटो : twitter

यहां तक कि प्रियांक ने बेनाफ्शा को अनफॉलो तक कर दिया था। फिलहाल दोनों के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है। आपको बता दें, प्रियांक और बेनाफ्शा की नजदीकियां 'बिग बॉस 11' के दौरान ही बढ़ने लगी थीं। हालांकि ये दोनों शो में यही दिखाते रहे कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। यहां तक कि कई बार बेनाफ्शा प्रियांक को शो के दौरान किस करती भी दिखी थीं। 

विज्ञापन
Priyank Sharma shares a romantic with benafsha soonawalla Bigg Boss 11 ex contestant
Priyank Sharma

प्रियांक बतौर मेहमान 'बिग बॉस 13' में भी नजर आए थे। प्रियांक शो में एक टास्क के दौरान घर के अंदर गए थे। शो में उन्होंने बिग बॉस के प्रतियोगियों के साथ खूब मस्ती भी की थी। 'बिग बॉस 11' के बाद प्रियांक और हिना खान का एक वीडियो सॉन्ग भी रिलीज हुआ था। शो में प्रियांक की करीबी दोस्त हिना खान थीं। 

'करण-अर्जुन' के लिए शाहरुख और सलमान नहीं थे निर्देशक की पहली पसंद, 25 साल बाद खुला राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed