{"_id":"5e8ad2b18ebc3e6fd8179a6a","slug":"doordarshan-delayed-ramanand-sagar-ramayan-telecast-to-support-pm-narendra-modi-diya-jalao-call","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील को मिला था रामायण का साथ, दूरदर्शन ने दर्शकों को ऐसे दी थी खुशखबरी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील को मिला था रामायण का साथ, दूरदर्शन ने दर्शकों को ऐसे दी थी खुशखबरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी और रामायण का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीएम नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की सभी लाइटों को बंद करके दीपक, टार्च, मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैशलाइट आदि जलाने की अपील की थी। पीएम मोदी ने ये अपील कोरोना वायरस (Coronavirus) से जारी जंग में एकजुटता दिखाने के लिए की थी। पीएम मोदी की इस अपील का असर पूरे देश पर देखने को मिला। वहीं बता दें कि रामायण के माध्यम से दूरदर्शन ने भी पीएम मोदी की इस अपील का समर्थन किया।
2 of 5
Ramayan, PM Narendra Modi
- फोटो : amar ujala
दरअसल दूरदर्शन पर सुबह और रात को नौ बजे रामायण, जबकि दोपहर 12 बजे और शाम को सात बजे महाभारत प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे में जब रात में नौ बजे पीएम मोदी ने दीये जलाने की अपील की थी तो रामायण के दर्शकों को ऐसा लग रहा था कि वो अपना पसंदीदा कार्यक्रम कुछ देर के लिए नहीं देख पाएंगे। हालांकि दूरदर्शन ने ऐसा होना न दिया।
3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलाया दीया
- फोटो : अम
बता दें कि दूरदर्शन ने पीएम मोदी की अपील का साथ देते हुए रामायण का प्रसारण थोड़ी देर आगे बढ़ा दिया। ऐसे में जब लोगों ने नौ मिनट के आह्वान पर अमल करने के बाद अपना टीवी चालू किया, तो यह देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई कि उनका पसंदीदा रामायण अभी शुरू होने वाला है। यानी पांच अप्रैल को रामायण का प्रसारण रात 9 बजकर 20 मिनट पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैसे याद दिला दें कि हाल फिलहाल में ही ऐसा दूसरी बार हुआ है। रामानंद सागर की रामायण के समय में बदलाव बीते शुक्रवार को भी किया गया था। हालांकि दूरदर्शन ने तब अपने दर्शकों को इस बारे में जानकारी दे दी थी। बता दें कि सुबह 9 बजे पीएम मोदी का एक वीडियो संदेश रिलीज किया गया था, जिसके मद्देनजर रामायण का प्रसारण पीएम मोदी के वीडियो संदेश के बाद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
Ramayan Serial
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि दूरदर्शन पर रामायण की वापसी ने टीआरपी रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुन: प्रसारण के पहले दिन शनिवार को 34 मिलियन (तीन करोड़ चालीस लाख) लोगों ने दूरदर्शन पर रामायण देखी थी और उस दिन की रेटिंग 3.4 प्रतिशत रही थी। वहीं उसके बाद शनिवार शाम के प्रसारण को 45 मिलियन (चार करोड़ पचास लाख) लोगों ने देखा था। शनिवार शाम के प्रसारण की रेटिंग 5.2 प्रतिशत रही थी। शनिवार के प्रसारण के बाद रविवार को दूरदर्शन पर रामायण देखने वाले दर्शकों की संख्या में वृद्धि हुई थी। सुबह जहां चार करोड़ लोगों ने शो देखा तो वहीं शाम को ये संख्या पांच करोड़ 10 लाख थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।