{"_id":"5a4ef45d4f1c1b18758b4963","slug":"bigg-boss-11-fans-misbehave-with-hina-khan-pull-her-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: मॉल में भीड़ में फंसी हिना के साथ बदतमीजी, किसी ने खींचे बाल तो किसी ने...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: मॉल में भीड़ में फंसी हिना के साथ बदतमीजी, किसी ने खींचे बाल तो किसी ने...
Fri, 05 Jan 2018 03:39 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो के मेकर्स ने चारों कंटेस्टेंट यानी शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और लव त्यागी को नॉमिनेट करने का फैसला लिया था। जिसके बाद नॉमिनेटेड हुए चारों कंटस्टेंट ने घर से बाहर जाकर लाइव वोटिंग के लिए अपील की।
2 of 5
लाइव वोटिंग के लिए नवी मुंबई के एक मॉल को चुना गया। फैंस को जैसे ही पता लगा कि वाशी इलाके के इनॉर्बिट मॉल में उनके फेवरेट कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं, वहां मानो हूजुम लग गया। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के सपोर्ट में पोस्टर, होर्डिंग्स और वोट की अपील के लिए मैसेज लिखकर खड़े नजर आए।
3 of 5
मॉल के बीच में एक जेल बनाया गया था। हजारों की भीड़ को देखते हुए उस जेल तक पहुंच पाना चारों के लिए टेढ़ी खीर से कम नहीं था। मॉल की अथॉरिटी के लिए भीड़ को संभाल पाना मुश्किल हो गया। इस वजह से कुछ समय के लिए वोटिंग प्रक्रिया को भी रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किसी तरह सिक्योरिटी गार्ड्स और बाउंसर्स की मदद से कंटेस्टेंट को भीड़ से अलग रखने की कोशिश की जा रही था। मगर इसी बीच वो हो गया जिसका डर था। जी हां। बैरिकेट्स और सिक्योरिटी वॉल्स को लांघते हुए फैंस हिना खान के करीब जा पहुंचे। भीड़ में मौजूद शरारती लोगों ने हिना से बद्तमीजी करते हुए उनके बाल तक खींच लिए। नीचे देखिए वीडियो...
This is sick!!
Shilpa fans were shaking hands with Shilpa n one fan pulled hina's hair!!
इसके बाद हिना को वापस वैनिटी वैन में लाया गया और फिर हिना ने अपने बालों को ठीक किया गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में फैन्स देखें जा सकते हैं। बता दें कि बिग बॉस में इस बार अब तक का सबसे बड़ा नॉमिनेशन ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस हफ्ते नॉमिनेट हुए चार कंटेस्टेंट को लाइव ऑडियंस वोटिंग के जरिए बेघर किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।