फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढिंचैक पूजा के बिग बॉस के घर पहुंचते ही हिना बन गई विलेन, जानिए वजह

Tue, 24 Oct 2017 07:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 24 Oct 2017 07:39 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Hina Khan Trolled For Giving Dinchak Pooja a 'Negative' Welcome
dhinchak_pooja
बिग बॉस 11 में रविवार रात ढिंचैक पूजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। खबरों की माने तो पूजा शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट हैं। घर में एंट्री करते ही जहां एक ओर मेंबर्स ने पूजा का दिल-खोल कर स्वागत किया तो दूसरी ओर कुछ घरवाले ऐसे भी थे, जिन्हें ढिंचैक पूजा की एंट्री पसंद नहीं आई।


'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर होकर टीवी की सबसे लोकप्रिय बहू बन चुकी हिना खान ने ढिचैंक पूजा से बिलकुल भी खुश नजर नहीं आईं। हद तो तब हो गई जब हिना पूजा का स्वागत करने न तो बाहर आई और न ही बाद में उनसे अच्छा बर्ताव किया।
Bigg Boss 11: Hina Khan Trolled For Giving Dinchak Pooja a 'Negative' Welcome
बिग बॉस के घर में शामिल होने के बाद ढिंचैक पूजा के प्रति हिना खान के बिहेवियर पर ट्विटर पर लोगों ने खूब चुटकी ली। कुछ लोगों ने घर में पहले से मौजूद घरवालों पर तरस खाया तो कुछ सलमान खान की फिल्मों और पूजा के गानों के एक बराबर बताया।
Bigg Boss 11: Hina Khan Trolled For Giving Dinchak Pooja a 'Negative' Welcome
हिना को मिले ऐसे अटपटे कमेंट्स
खुशबू कुमारी

हिना खान को क्या हो गया? ये ऐसा गंदा बिहेव क्यों कर रही हैं? पूजा भी एक इंसान है, आप किसी की इस तरह बेइज्जती नहीं कर सकते।

सपना झा
ढिंचैक पूजा चाहे कितनी भी बर्दाश्त के बाहर क्यों न हो? हिना खान का पूजा को रीसिव न करने आना वाकई बेईज्जती भरा कदम था।

सुशांत
हिना और शिल्पा ने पूजा के प्रति अपने व्यवहार से साबित कर दिया कि दोनों के दिलों में कितनी नफरत भरी हुई है।

देव
हिना खान ने ढिंचैक पूजा को 'हाय' तक नहीं कहा और वो अर्शी खान की 'तहजीब' के बारे में बात करती हैं।

अभिषेक मुखर्जी
हिना सोच रही होगी कि उसने ढिंचैक पूजा का मजाक उड़ाया, लेकिन उसके पास ये सोचने का ही दिमाग नहीं कि उसकी ही बेइज्जती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Hina Khan Trolled For Giving Dinchak Pooja a 'Negative' Welcome
कौन हैं ढिंचैक पूजा?
उत्तर प्रदेश से आई पूजा जैन दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अपने गानों से छा जाने वाली पूजा ने ढिंचैक पूजा के नाम से ख्याति पा ली है। पूजा ने हाल ही में बिग बॉस के घर में जाने से पहले एक ऑडिशन वीडियो सॉन्ग भी शेयर किया है।
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Hina Khan Trolled For Giving Dinchak Pooja a 'Negative' Welcome
अकेली नहीं हैं पूजा
रविवार को घर में शामिल होने वाले लोगों में अकेली पूजा नहीं थी उनसे रविवार को प्रियंक शर्मा भी बिग बॉस के घर में शामिल हुए। प्रियंक को घर में हाथा पाई करने के चलते घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था लेकिन उन्हे इस रविवार को वापस घर के अंदर भेज दिया गया है। अब लगता है आने वाले समय में बिग बॉस का घर और रोचक हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed