{"_id":"59f434104f1c1b98678b7de7","slug":"bigg-boss-11-priyank-sharma-revealed-some-secrets-about-puneesh-sharma-to-bandgi-kalra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: प्रियांक ने कुछ ऐसा कहा, बंदगी ने मांगा पुनीश से प्यार का सबूत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: प्रियांक ने कुछ ऐसा कहा, बंदगी ने मांगा पुनीश से प्यार का सबूत
amarujala.com- presented by: शारुख खान
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
प्रियांक शर्मा की बिग बॉस में वापसी
- फोटो : ColorsTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के सीजन 11 के घर में 33 साल के तलाकशुदा पुनीश और 23 साल की बंदगी की मोहब्बत में इस बार विलेन बना प्रियांक। जानिए कैसे? दरअसल, काफी दिन तक बाहर रहने के बाद प्रियांक की बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। सभी घरवालों ने दिल से प्रियांक का स्वागत किया।
प्रियांक शर्मा की बिग बॉस में वापसी
- फोटो : ColorsTV
प्रियांक ने जब बंदगी से ये कहा कि पुनीश पहले से एक बच्चे का पिता है, इससे उसे प्यार मत करो। एक दोस्त से हिसाब से वह सही आदमी है, इसपर बंदगी भड़क गई और पुनीश के पास जाकर पूछ बैठी कि कसम खाकर कहो कि तुम्हारा कोई बच्चा है या नहीं।
पढ़ें:- बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट के निशाने पर युवराज सिंह, बोलीं-बच्चा पैदा करने को फोर्स करते थे
पढ़ें:- बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट के निशाने पर युवराज सिंह, बोलीं-बच्चा पैदा करने को फोर्स करते थे
Punish And Bandagi
बंदगी की ओर से एकाएक पूछे गए ऐसे सवाल को सुनकर पहले तो पुनीश दंग रह गया। उसे विश्वास हो गया कि जरूर बंदगी के कान प्रियांक ने भरे हैं। हालांकि पुनीश अपनी पहली बात पर ही कायम रहा कि उसका कोई बच्चा नहीं है। वह इसके लिए अपने जीवन में सबसे महत्वपूर्ण अपनी दादी की कस्म खाने को भी तैयार हो गया। बंदगी के चेहरे के भाव देखकर लगता था कि उसे पुनीश की बात पर विश्वास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas and Puneesh
हालांकि बंदगी के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ। पहले भी विकास ने भी एक बार बंदगी को समझाने की कोशिश की थी, विकास ने कहा था कि पुनीश तुमसे उम्र में काफी बड़ा है और पहले से शादीशुदा भी है। ऐसे भी क्यों उसके साथ ये सब कर रही हो, इससे बाहर तुम्हारी रेपूटेशन पर असर पड़ेगा। बंदगी ने विकास की बात को सीरियस लेने की बजाय पुनीश से बता दी, जिसके बाद पुनीश और विकास में जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन
अब तो रोजाना रात को पुनीश बंदगी को बेड पर बुलाते हैं। इनके बीच रोमांटिक बातें होती हैं और पुनीश उनसे गुडनाइट किस की डिमांड करते हैं। जोड़ी को नाम भी दे दिया है। हिना ने कहा कि लोगों ने अब तक पुनीश और बंदगी की जोड़ी का नाम रखा होगा 'पुंगी' यानी पुनीश का 'पु' और बंदगी का 'गी', लेकिन लगता है, पुनीश को अपना और बंदगी के लिए यह नाम पसंद नहीं आया और पुनीश ने अपना और बंदगी का नाम मिला कर बनाया 'बनीश'