इस हफ्ते कैप्टेंसी के तीनों दावेदारों-सब्यासाची सतपथी, आकाश डडलानी और बंदली कालरा को बिग बॉस ने एक एक घोंसला दिया और घर के सदस्यों को अंडे दिये गए। टास्क के अनुसार जो भी दावेदारों को घर के बाकी सदस्यों को इस बात के लिए राज़ी करना था कि वह अपने हिस्से का अंडा उसके घोंसले में डालें। जिस भी दावेदार के पास सबसे ज्यादा अंडे होंगे वह घर का नया कप्तान चुना जाएगा।
Bigg Boss 11: सबसे कम वोट पाने वाला ये कंटेस्टेंट अब बन गया है घर का नया कैप्टन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों से मजबूत बॉन्डिंग के बावजूद बंदगी और आकाश टास्क हार गए और सब्यसाची घर के नए कैप्टन बन गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि वह इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किये गए पांच सदस्यों में से एक हैं।
ऑनलाइन वोटिंग शुरू होने के पहले तीन दिन में सब्यसाची को सबसे कम वोट मिले थे। गुरुवार तक उन्हें सिर्फ 11.7 फीसदी यानी 3128 वोट्स मिले थे। हालांकि शुक्रवार सुबह तक वह टॉप-3 कंटेस्टेंट्स में शुमार हो गए। कैप्टन बनने के साथ-साथ उन्हें इम्यूनिटी भी मिल गई है। यानी इस हफ्ते वह घर से बाहर नहीं होंगे। इसके अलावा वह अगले हफ्ते यानी सोमवार को होने वाली नॉमिनेशन की प्रक्रिया से भी सुरक्षित हो गए हैं।
Bigg Boss 11: होटल का फोटो वायरल होते ही बिग बॉस में सुपरहिट हुईं सपना, सबूत देख लीजिए
गौरतलब है कि लग्जरी बजट के लिए बिग बॉस ने स्पेसशिप टास्क प्लान किया था और कहा था कि जो भी रॉकेट से सबसे पहले उतरेगा वह कैप्टेंसी का दावेदार होगा। साथ ही शर्त ये भी रख दी कि उस कंटेस्टेंट के टास्क छोड़ते ही कुल विजेता राशि में से उतने पैसे कटते जाएंगे जितने पैसे उन कंटेस्टेंट के लिए तय किये गए हैं। टास्क के शुरू होते ही सबसे पहले सब्यसाची रॉकेट से उतर गए। इसके बाद बंदगी और आकाश ने भी कैप्टन की दावेदारी पाने के लिए पैसों का मोह त्यागा और रॉकेट से कूद गए।
हाल ही में BARC ने 44 दिन की टीआरपी रिपोर्ट जारी की है। ये रिपोर्ट 'बिग बॉस-11' के लिए काफी चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीआरपी की रेस में रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' टॉप 10 में भी नहीं है। सलमान खान भी इस बार टीआरपी नहीं बढ़ा पा रहे हैं। गौरतलब है कि 'बिग बॉस-11' के हर एपिसोड के लिए वह 11 करोड़ रुपए ले रहे हैं लेकिन टीआरपी के मामले में फिसड्डी रह गए हैं।