फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: मंच पर कुछ ऐसा बोलीं रानी, सलमान के जवाब पर हुई शर्म से पानी-पानी

Sun, 07 Jan 2018 02:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 salman khan invite rani mukerji his upcoming film hichki
rani, salman

बिग बॉस 11 के वीकेंड के वॉर एपिसोड में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हाजिरी दी। रानी ने सलमान के साथ मिलकर खूब मस्ती की। यही नहीं उन्होंने टीचर बनकर सलमान की क्लास लगा दी जिसके जवाब में सलमान ने कुछ ऐसा कह दिया कि रानी मुखर्जी शर्मसार हो गईं।



पढ़ें: स्टार किड्स के नाम रहेगा साल 2018, जानिए कौन-कौन से चेहरे करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

bigg boss 11 salman khan invite rani mukerji his upcoming film hichki
Rani Mukerji

रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंची थी। सलमान के कहने पर रानी ने फिल्म 'हैलो ब्रदर' के एक गाने 'चांदी की डाल पर सोने का मोर' पर बेहतरीन डांस किया। बता दें कि इस में फिल्म रानी और सलमान ने लीड रोल किया था।

bigg boss 11 salman khan invite rani mukerji his upcoming film hichki
Salman and Rani

इसके बाद बिग बॉस के मंच पर क्लासरुम का सेट लगाया गया। जहां सलमान खान स्टूडेंट बनें तो वहीं रानी मुखर्जी टीचर बनकर सलमान की क्लास भी लगाई। इस दौरान रानी मुखर्जी ने सलमान के साथ मिलकर एक टास्क किया, जिसमें दोनों को मिलकर एक-एक लाइनें जोड़नी थी, जिससे कोई कहानी या कविता बन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 salman khan invite rani mukerji his upcoming film hichki
Rani and Salman

टास्क की शुरुआत रानी ने की। रानी ने पहले कहा, 'करवा चौथ की रात थी',  जिसके आगे सलमान ने कहा कि 'करवा चौथ की रात थी', फिर रानी ने लाइनें जोड़ते हुए कहा कि 'और फिर सलमान मेरे पास आ गए' तो सलमान बोले 'और फिर वो चला गया', रानी ने कहा कि 'लेकिन मैंने उसे एक चुम्मा देके बुला लिया' और फिर सलमान ने कहा कि 'वो दौड़ता हुआ आ गया'। 

विज्ञापन
bigg boss 11 salman khan invite rani mukerji his upcoming film hichki
Rani Mukerji

बता दें कि, रानी अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' का प्रमोशन करने शो में आईं। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म "हिचकी' एक ऐसी लड़की के संघर्ष पर आधारित है जिसे बोलने से पहले जोर की हिचकी आती है। रानी इस फिल्म में नैना माथुर नाम की एक क्लास टीचर का किरदार निभाने जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed