सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' एक और कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार है। इस हफ्ते बेघर होने के लिए कुल 9 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट किये गए हैं। ऑनलाइन वोटिंग के नतीजों पर गौर करें तो तीन सदस्यों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा सकती है।
Bigg Boss 11: तीन नॉमिनेटेड सदस्यों में कड़ी टक्कर, जानें कौन होगा घर से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BIGG BOSS 11: सलमान लेंगे ये बड़ा फैसला, पलट जाएगा पूरा 'गेम'
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट्स शिल्पा शिंदे को मिले हैं। हिना खान को पछाड़ते हुए शिल्पा ने 3,468 वोट्स हासिल किये हैं। वहीं, हिना खान को 2,869 वोट्स मिले। इनके फैन्स के लिए राहत की बात ये है कि दोनों इस हफ्ते भी सुरक्षित हैं।
सपना भी इस हफ्ते के एविक्शन से बाल बाल बची हैं। उन्हें प्रियांक शर्मा से भी कम वोट्स मिले हैं। प्रियांक को जहां 1691 वोट्स मिले, वहीं सपना की झोली में केवल 1654 वोट्स गिरे। वहीं, हितेन 1,975 वोट्स के साथ और बंदगी कालरा 1632 वोटों के साथ सेफ जोन में हैं।
ऑनलाइन वोटिंग के नतीजों के मुताबिक इस हफ्ते ढिंचैक पूजा (1559 वोट्स), बेनाफशा (1563 वोट्स), और सब्यसाची (1592 वोट्स) के बीच कड़ी टक्कर है। इन्हें मिलने वाले वोटों में बहुत कम का अंतर है।