{"_id":"59f4766e4f1c1bec538b9ba0","slug":"bigg-boss-11-when-priyank-sharma-returned-home-then-face-of-punish-was-blown-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 11: घर में वापस लौटे प्रियांक शर्मा, उड़ा गया पुनीश के चेहरे का रंग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 11: घर में वापस लौटे प्रियांक शर्मा, उड़ा गया पुनीश के चेहरे का रंग
Sun, 29 Oct 2017 02:38 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 में रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। इस शुक्रवार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। प्रियांक शर्मा जिसे शो के पहले हफ्ते में ही हाथापाई के कारण सलमान खान ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब एक बार फिर वह शो में वापस लौट आए हैं। घर के ज्यादातर सदस्य प्रियांक को देखकर खुश हैं। लेकिन पुनीश, प्रियांक के आने से खुश नहीं हैं।
प्रियांक को घर में वापस देखकर हिना खान उन्हें दौड़कर गले मिलती हैं। बेनाफशा उन्हें देख गले लग रोने लगती हैं। विकास को तो पहले यकीन ही नहीं होता कि वो वापस आ गए हैं।
3 of 5
लेकिन बाद में वह बेहद इमोशनल हो जाते हैं। कहा जा रहा है कि शो से बाहर निकलने के बाद प्रियांक ने बंदगी के बॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल से मुलाकात की थी। बंदगी शो में पुनीश के साथ काफी क्लोज होती हुई नजर आ रहीं हैं।
प्रियांक की दोबारा एंट्री से चिढ़े पुनीश शर्मा बंदगी के साथ रात-रातभर जागते हैं। वे नहीं चाहते थे कि प्रियांक दोबारा शो में एंट्री करे। बता दें कि प्रियांक ने बंदगी को पुनीश से प्यार करने के लिए मना किया था। प्रियांक ने बंदगी को बताया कि पुनीश पहले से एक बच्चे का पिता है। ऐसे में पुनीश को लग रहा है कि उनके प्यार के बीच प्रियांक विलेन बन गया है।
विज्ञापन
5 of 5
शो में हाथापाई करने के चलते बाहर हुए प्रियांक शर्मा की एंट्री हो गई है, लेकिन घर में मौजूद कन्टेस्टेंट प्रियांक के ना आने की दुआ मांग रहे थे। जी हां, विकास और आकाश की लड़ाई में कूदने वाले प्रियांक ने आकाश पर हमला किया था और यही वजह है कि रैपर आकाश भी नहीं चाहते थे कि उनकी शो में दोबारा एंट्री हो। बता दें कि घर में अब और भी ट्विस्ट आने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।