{"_id":"5bb5b82d867a5501363be64f","slug":"bigg-boss-12-anup-jalota-evicted-jasleen-matharu-go-out-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: चंद दिनों के मेहमान हैं अनूप जलोटा, बाहर आते ही 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड की खोलेंगे पोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: चंद दिनों के मेहमान हैं अनूप जलोटा, बाहर आते ही 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड की खोलेंगे पोल
Thu, 04 Oct 2018 12:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anup jalota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 12' के तीसरे हफ्ते तक आते-आते कंटेस्टेंट के बीच आपसी दरार खुलकर सामने आ गई है। ऐसा ही कुछ हुआ जब किडनैपिंग टास्क के दौरान अनूप जलोटा को छुड़ाने के लिए जसलीन को कपड़े, मेकअप और बालों की कुर्बानी देनी थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इससे अनूप जलोटा दुखी होकर जसलीन से ब्रेकअप कर लेते हैं।
2 of 5
anup jalota and jasleen
'बिग बॉस' के घर में पहले दिन से ही अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते की चर्चा थी। अब इनके ब्रेकअप के बाद खबर आ रही है कि अनूप जलोटा घर से बाहर हो गए हैं।मीडिया रिपोर्ट्सके मुताबिक इस हफ्ते अनूप जलोटा घर से बेघर हो जाएंगे। अनूप जलोटा को 27 अक्टूबर को एक इवेंट भी अटेंड करना है। ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
3 of 5
anup jalota and jasleen
अनूप जलोटा के बाहर जाने के बाद देखना होगा कि क्या जसलीन मथारू भी बाहर होंगी या नहीं। ये दोनों कंटेस्टेंट जोड़ी में आई थी। वहीं ये भी दिलचस्प होगा कि बाहर निकलने के बाद अनूप जलोटा 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड के बारे में क्या कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anup jalota and jasleen
जसलीन के पिता केसर मथारू बेटी के ब्रेकअप से बेहद खुश हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसलीन मथारू के पिता ने 'बिग बॉस' के घर में जाने की इच्छा जताई है। केसर मथारू ने शो के प्रोड्यूसर से घर के अंदर जाने की मांग की थी लेकिन फिलहाल उन्हें मना कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
anup jalota and jasleen
केसर मथारू घर के अंदर जाकर जसलीन को समझाना चाहते थे। वो जसलीन को अनूप जलोटा संग रोमांस करने से रोकना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। मथारू ने बताया, 'उन्हें कभी-कभी लगता है कि जसलीन और जलोटा का रिश्ता स्क्रिप्टेड है। उनका रिश्ता केवल बिग बॉस के घर के अंदर जाने के लिए बनाया गया है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।