{"_id":"5bd8112dbdec22695d360173","slug":"bigg-boss-12-anup-jalota-mom-asks-him-about-jasleen-matharu-after-eviction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: बेघर होते ही अनूप जलोटा को झटके मिले तीन, मां ने भी पूछा-कौन है जसलीन?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: बेघर होते ही अनूप जलोटा को झटके मिले तीन, मां ने भी पूछा-कौन है जसलीन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 में हर दिन नए उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। बीते रविवार को बिग बॉस के घर में हुए डबल एविक्शन ने न केवल अन्य कंटेस्टेंट को हिलाकर रख दिया, बल्कि शो के दर्शक भी हैरान रह गए। इस हफ्ते का विकेंड का वार में भजन सम्राट अनूप जलोटा और जयपुर की खान बहनों को जोड़ी में से सबा खान बिग बॉस के घर से बेघर हो गईं हैं। बाहर आते ही अनूप जलोटा को जहां एक ओर लोगों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। वहीं, अपनी मां का सामना करने से भी वो बच न पाए।
bigg boss
- फोटो : file photo
पहला झटका तो बिग बॉस के फैंस के लिए था। सीजन 12 की एकलौती लव स्टोरी भी अनूप जलोटा के बेघर होने से खत्म हो गई। दूसरा बाहर आते ही अनूप जलोटा ने खुद जसलीन के साथ लव स्टोरी को बिग बॉस की स्क्रिप्ट की डिमांड करार दिया। मतलब सबकुछ फर्जी निकला, जिससे वे ट्रोलर्स के निशाने पर गए। तीसरा, उन्हें मां के सामने जाने पर तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
अनूप जलोटा और सबा खान के घर से निकलने पर शो के दर्शक भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं। वहीं घर में निकलने के बाद इन दोनों ने बिग बॉस शो के बारे में मीडिया से ढेर सारी बातें की। इन दिनों ने शो में रहते हुए अपने सारे अनुभव भी शेयर किए। लेकिन भजन गायक अनूप जलोटा ने तो बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अपने घर पर पहुंचने तक के सभी अनुभवों को भी मीडिया के सामने साझा किया है।
अनूप जलोटा और सबा खान के घर से निकलने पर शो के दर्शक भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं। वहीं घर में निकलने के बाद इन दोनों ने बिग बॉस शो के बारे में मीडिया से ढेर सारी बातें की। इन दिनों ने शो में रहते हुए अपने सारे अनुभव भी शेयर किए। लेकिन भजन गायक अनूप जलोटा ने तो बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अपने घर पर पहुंचने तक के सभी अनुभवों को भी मीडिया के सामने साझा किया है।
जसलीन और अनूप जलोटा
- फोटो : file photo
बिग बॉस के घर से बेघर होने पर अनूप जलोटा ने कहा थोड़ा दुख तो लेकिन खुशी है कि वह अपने परिवार वालों के बीच में फिर से आ गए हैं। इस बीच अनूप जलोटा ने अपना सबसे हैरान कर देने वाला अनुभव मीडिया को बताया जब वह बिग बॉस के घर से निकलर सीधा अपने घर पहुंचे और 85 वर्षीय मां से सामना किया। अनूप जलोटा ने बताया कि जब घर पहुंचे तो उनकी मां ने सबसे पहले उनसे जसलीन के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
anup jalota and jasleen
- फोटो : file photo
अपनी बात को विस्तार से बताते हुए अनूप जलोटा ने कहा है,- 'जैसे ही मैं घर में घुसा तो मेरा पहला सामना मेरी मां से हुआ। मां ने बिना कुछ सोचे-समझे मुझे सबसे पहले यही सवाल किया कि ये जसलीन कौन है..?' जलोटा ने आगे बताया- 'इस बात का जवाब देते हुए मैंने कहा कि यह केवल अफवाह है। जसलीन केवल मेरी स्टूडेंट है।' इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी कहा है- 'मेरा और जसलीन का रिश्ता बहुत पवित्र और संगीतमय है और मुझे लगता है कि यह प्रेम से कहीं ऊपर है।'
विज्ञापन
bigg boss 12
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि बिग बॉस 12 में रहते हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू ने काफी सुर्खियां बटोरीं। शो की शुरुआत में यह दोनों अपने रिश्ते को छिपाते दिखे लेकिन एक टास्क के सवाल-जवाब के दौरान इन दोनों ने अपने प्रेम संबंध का खुलासा किया। वहीं घर के निकलने के बाद अनूप ने जसलीन के साथ अपने रिश्ते को बिग बॉस द्वारा गढ़ा हुआ बता दिया है। उनके घर से निकलने का बाद उम्मीद की जा रही है कि शो में कुछ नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।