सब्सक्राइब करें

कन्यादान के बारे में कहने के बाद अनूप जलोटा ने छोड़ा नया शिगूफा, बोले-उसने तो मेरी...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota says Jasleen Matharu said fake relationship before Bigg Boss
anup jalota and jasleen - फोटो : file photo
बिग बॉस सीजन 12 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के बाद अनूप जलोटा काफी चर्चा में छाए हुए हैं। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने न केवल घर के अंदर का हाल बताया है बल्कि जसलीन के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बड़े खुलासे किए हैं। बीते दिनों उन्होंने जसलीन के साथ अपने रिश्ते को झूठा बताते हुए उनका कन्यादान तक करने की बात कह दी थी। इस बीच से अनूप जलोटा ने एक और बड़ा खुलासा किया है। जो उनके फैंस को हैरान कर सकता है।
Trending Videos
Bigg Boss 12 Anup Jalota says Jasleen Matharu said fake relationship before Bigg Boss
anup jalota and jasleen - फोटो : file photo
इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बिग बॉस के घर में जसलीन के प्रेमी बनकर पहुंचे अनूप जलोटा बने हुए हैं। रविवार को बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वह आए दिन अलग-अलग जगह मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं। वह बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट और अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू को लेकर नए खुलासे कर रहे हैं। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है- 'जसलीन ने बिग बॉस 12 में हिस्सा लेने के लिए मुझे अपना प्रेमी बनाया और मेरी लोकप्रियता का यूज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota says Jasleen Matharu said fake relationship before Bigg Boss
anup jalota - फोटो : file photo
अपनी बात को विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा- 'जब बिग बॉस के सीजन 12 का आगाज हुए तो जसलीन का बहुत मन था कि वह इस सीजन का हिस्सा बने, लेकिन जब उसको पता चला कि इस बार विचित्र जोड़ियां आनी हैं तो वह मुझे अपना जोड़ीदार बनाकर शो के अंदर लेकर जाने की जिद्द करने लगी। लेकिन मैंने शो में जाने से मना कर दिया। इसके बाद जसलीन के पिता ने मुझसे कहा है कि आप दोनों शिष्य-गुरु को जोड़ी बनकर शो में चले जाएं। इसके बाद मैंने बिग बॉस में जाने का फैसला किया, लेकिन मुझे नहीं पता था कि शो शुरू होने से पहले जसलीन ने मुझे अपना प्रेमी क्यों बता दिया।'
Bigg Boss 12 Anup Jalota says Jasleen Matharu said fake relationship before Bigg Boss
anup jalota - फोटो : file photo
अनूप जलोटा जसीलन के साथ अपने रिश्तों को लेकर आगे कहते हैं- 'मैंने जसलीन के साथ शिष्य-गुरु की जोड़ी में बिग बॉस के घर में जाने का मान बनाया था। लेकिन बिग बॉस का पहला एपिसोड शूट होने से पहले सलमान खान से मैंने कहा कि जसलीन मेरी शिष्य है और मैं उनका गुरु। यह सुनने के बाद सलमान खान ने मुझसे कहा कि लेकिन जसलीन का तो कुछ और ही कहना है। इसके बाद बिग बॉस के परिचय वाले एपिसोड में जसलीन ने हम दोनों के प्रेम संबंध की बात बोल दी जबकि ऐसा कुछ नहीं था। यह सुनकर मैं भी काफी हैरान था।'
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota says Jasleen Matharu said fake relationship before Bigg Boss
jasleen matharu - फोटो : file photo
अनूप जलोटा से जब यह पूछा गया कि क्या जसलीन ने उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाया है तो इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा - 'जी हां यही उसका विचार था, वह मेरी लोकप्रियता पर सवारी करके मशहूर होना चाहती है। लेकिन मैं बहुत सकारात्मक इंसान हूं, मैं सोचता हूं कि अगर मैं किसी की सहायता कर पाता हूं तो अच्छी बात है।' इन सबके अलावा अनूप जलोटा ने बिग बॉस के घर में श्रीसंथ को फोटेज खाने वाले और रोमिल चौधरी को बिग बॉस का विनर बताया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed